फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE Arun Kumar suspended for getting work done at a different place instead of the approved one

Bareilly News: स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह काम कराने के आरोप में जेई अरुण कुमार निलंबित

Thu, 10 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
JE Arun Kumar suspended for getting work done at a different place instead of the approved one
लापरवाही बरतने वाले अन्य अभियंताओं पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह काम कराने के आरोपों से घिरे नगर निगम के अवर अभियंता (जेई) अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो अन्य जेई की फाइलें भी तैयार कर ली गई हैं। कार्रवाई की संस्तुति के साथ उन्हें शासन को भेजा जाएगा।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के मुताबिक, सक्षम स्तर से स्वीकृत कराए बिना ही जेई अरुण कुमार ने कई विकास कार्य करा दिए। वार्ड 80 में स्वीकृत कार्यस्थल के बजाय दूसरी जगह निर्माण कराया। वहीं, आवास विकास कॉलोनी और राजेंद्रनगर क्षेत्र में नियमों के विपरीत निर्माण कार्य कराया है। फर्म को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने अंतिम बिल पर कार्य को दो वर्ष पहले पूरा होना दिखा दिया। इस पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। साथ ही, जेई के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था। बुधवार को जेई अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


छोटी विहार व रहपुरा चौधरी के निर्माण कार्यों कमी आई सामने
नगर निगम के दो अन्य अभियंताओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, छोटी विहार व रहपुरा चौधरी के निर्माण कार्यों में कमी सामने आई है। संबंधित अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। संबंधित को नोटिस भी जारी हो चुके हैं। इसमें एक अभियंता ऐसे भी हैं, जिन्होंने सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना कार्य स्थल को बदल दिया और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। नगर आयुक्त ने इनकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed