फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JCB engaged in illegal mining took the life of a student

Bareilly News: अवैध खनन में लगी जेसीबी ने ली छात्रा की जान

Fri, 02 May 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
JCB engaged in illegal mining took the life of a student
बरेली। अवैध खनन में लगी जेसीबी की टक्कर से घायल हुई इंटर की छात्रा ने नौ दिन बाद बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

22 अप्रैल को पुन्नापुर गांव के निवासी अनुभव पाठक अपनी भतीजी 18 वर्षीय शिवानी पाठक के साथ बाइक से जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे से गांव पुन्नापुर मार्ग पर सरदार की कोठी के सामने जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने मिनी बाइपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वह नौ दिन तक कोमा में रही। बुधवार रात शिवानी ने दम तोड़ दिया। शिवानी के पिता अरविंद पाठक ने बताया कि अनुभव ने जेसीबी नंबर के आधार पर खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। अरविंद पाठक ने बताया कि जेसीबी मालिक से उन्हें लगातार रिपोर्ट वापस लेने की धमकी मिल रहीं हैं। ब्यूरो


इंस्पेक्टर भी आए थे चर्चा में
खनन करने वाले वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में जब किसानों ने खनन के वाहन रोके थे तो बुलाने पर भी पुलिस नहीं पहुंची थी। जब किसानों ने खनन माफिया के लोगों को घेर लिया तो उन्हें बचाने सीबीगंज इंस्पेक्टर आए थे। इस दौरान किसानों से अभद्रता करते हुए इंस्पेक्टर का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में सीओ टू ने एक बयान जारी कर बताया था कि जांच में इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed