{"_id":"5ef3af658ebc3e43171de062","slug":"jcb-demolished-the-sewer-then-there-was-a-rift-in-the-surrounding-houses-bareilly-news-bly410393416","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने नाला ढहाया तो आसपास के मकानों में आ गई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ने नाला ढहाया तो आसपास के मकानों में आ गई दरार
विज्ञापन
मकान में आई दरार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़के लोगों ने किया हंगामा, इंजीनियरों ने मरम्मत का भरोसा दिलाया
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई रोड पर डेलापीर तालाब के पास नाला निर्माण होना है। नगर निगम की टीम यहां पुराने नाले को जेसीबी से तुड़वा रही है। इससे आसपास के मकानों में दरार आ गई है। बुधवार को लोगों ने हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। हंगामा बढ़ता देख नगर निगम के इंजीनियरों ने लोगों को उनके मकानों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
डेलापीर तालाब के पास बारिश में जलभराव हो जाता है। इसके समाधान के लिए वहां नगर निगम नाले का निर्माण करा रहा है। इसके लिए पहले से बने छोटे नाले को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। इससे कुछ मकानों की दीवारों और फर्श में दरारें आ गईं हैं। इससे लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि 150 मीटर लंबे नाले की खुदाई करते समय 125 मीटर खाली जगह पर लेबर से खुदाई कराई गई, जबकि बाकी बची 25 मीटर आबादी वाली जगह में जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। इससे आसपास के मकानों में दरार आ गई है। आईवीआरआई के पूर्व कर्मी जीना ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बना यह नाला काफी मजबूत है। लोगों ने अपने घरों के आगे नाले पर स्लैब भी डलवा रखी हैं। जेसीबी से खुदाई होने पर मकानों को नुकसान की आशंका जताते हुए पार्षद शशि सक्सेना से लेबर से ही खुदाई कराने का अनुरोध किया गया था, तब ठेकेदार ने नुकसान न होने का भरोसा दिलाया था। कहा था कि अगर नुकसान होगा तो उसकी भरपाई की जाएगी। अब जब मकानों में दरारे आ गईं हैं तो ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। इंजीनियरों से रिपोर्ट मांगी गई है।