फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jansatta Dal leader misdeeds with 16 year old girl on the pretext of marriage in Bareilly

Bareilly: जनसत्ता दल के नेता ने शादी का झांसा देकर 16 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 22 Dec 2023 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और जनसत्ता दल में बरेली तहसील प्रभारी के पद पर रह चुका है। अब भी वह इस पार्टी से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Jansatta Dal leader misdeeds with 16 year old girl on the pretext of marriage in Bareilly
आरोपी विपिन प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जनसत्ता दल के नेता ने 16 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला वर्तमान में मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहती है। महिला कुछ समय पहले तक परिवार समेत सुभाषनगर में रहती थी। तब करगैना निवासी विपिन प्रताप सिंह ने महिला की 16 वर्षीय बेटी को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। परिवार बाद में मुरादाबाद चला गया। बेटी ने विपिन की हरकतों के बारे में अपनी मां को बताया। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक वह मुरादाबाद से चौकी चौराहे पर विपिन से बातचीत करने आई थीं। यहां विपिन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सुभाषनगर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा भैया की पार्टी से जुड़ा है आरोपी
आरोपी विपिन प्रॉपर्टी डीलर है, साथ ही राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल में बरेली तहसील प्रभारी के पद पर रह चुका है। अब भी वह इस पार्टी से जुड़ा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि विपिन के ऐसे किसी कृत्य की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed