{"_id":"62081981c5c7875992125f0c","slug":"jam-on-lucknow-highway-from-morning-till-evening-for-the-second-day-bareilly-news-bly475308990","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे पर दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हाईवे पर दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक जाम
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर थमे वाहनों के पहिए।
- फोटो : BAREILLY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर लगातार दूसरे दिन भी देर रात से जाम लगा रहा। इस बीच जाम में फंसे कई वाहन बंद होने से हालात और भीषण हो गए। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। शुक्रवार को हुलासनगरा क्रासिंग के पास कई वाहन खराब होने की वजह से पूरे दिन जाम लगा रहा था।
आधी रात के बाद जाम से कुछ राहत मिली, लेकिन इसी बीच फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर पर दिल्ली से शाहजहांपुर जा रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इसके चलते चालकों में काफी देर तक विवाद होता रहा, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता करवाया कार और ट्रक हाईवे से हटवाया। हालांकि कार में सवार लोगों के कोई चोट नहीं आई थी।
वहीं शनिवार दोपहर कस्बे के लेखपाल कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार परिवार के साथ ससुराल लखीमपुर जा रहे थे। बहगुल पुल के आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में साइड मारकर निकल गया।
विज्ञापन
जाम में फंसे कई वाहन हुए बंद : जाम में फंसे कई वाहन भी खराब हो गए। वाहन स्टार्ट नहीं होने की वजह से भी जाम बढ़ता चला गया। किसी तरह धक्का लगवाकर वाहनों को चालू कर निकाला गया। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने लिंक रोड से छोटे वाहनों को निकलवाया।