फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam on Hulasnagra crossing for one more year

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर अभी एक साल और झेलिए जाम

Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jam on Hulasnagra crossing for one more year
हुसाल नगरा में बनाया जा रहा ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ओवरब्रिज के ट्रैक के ऊपर रखे जाने वाले गार्डर बनने में लगेंगे सात महीने

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ हाईवे पर रेलवे के हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से अभी एक साल तक मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां बन रहे ओवरब्रिज के रेलवे लाइन के ऊपर रखे जाने वाले गार्डर तैयार होने में अभी कम से कम सात महीने का समय लगेगा। ऐसे में एक साल से पहले हुलासनगरा ओवरब्रिज तैयार हो पाना मुमकिन नहीं है।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर रोजाना लंबा जाम लगता है। अक्सर जाम में घंटों वाहन फंसे रहते हैं। इधर फतेहगंज पूर्वी और उधर मीरानपुर कटरा तक वाहनों की लाइन लग जाती है। एनएचएआई के पीडी अमित रंजन चित्रांश ने बताया कि 1300 टन वजनी गार्डर बनवाए जाने है। निर्माण के बाद इन्हें ओवरब्रिज के पिलर पर रखा जाएगा। बताया, गार्डर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण में सात-आठ महीने का समय लगेगा। गार्डर रखने के बाद ही पुल को शुरू किया जा सकेगा। बता दें, कि यहां पहले से गार्डर रखे थे लेकिन रखरखाव के अभाव में वह खराब हो गए। पिछले दिनों तकनीकी जांच में उन्हें फेल कर दिया गया। इसके बाद रेलवे ने उनका प्रयोग करने से मना कर दिया। पीडी ने बताया कि पुल के दोनों छोर का काम लगभग पूरा हो चुका है। गार्डर का निर्माण होते ही ट्रैक के ऊपर पुल को जोड़ दिया जाएगा। पुल निर्माण पर एनएचएआई ने भी करीब 46 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

पहले सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट में शामिल था ओवरब्रिज का निर्माण

पहले ओवरब्रिज के निर्माण का प्रोजेक्ट 2200 करोड़ के बरेली-सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट में शामिल था, मगर इसका ठेका लेने वाली इरा इंफ्र ास्ट्रक्चर कंपनी बीच में ही काम छोड़कर भाग गई। लिहाजा ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। पिछले साल जुलाई में मंडलायुक्त की पैरवी के बाद एनएचएआई ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने 45.25 करोड़ की लागत से 1000 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति दे दी। इसके बाद एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद यहां काम कराना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई को पत्र लिख डीएम ने सर्विस रोड बनाने को कहा

बरेली। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार पर डीएम नितीश कुमार ने नाराजगी जताते हुए एनएचएआई को पत्र लिखकर पहले सर्विस रोड का निर्माण कराने को कहा है। डीएम ने कहा है कि पुल का निर्माण न होने से लोगों का लखनऊ हाईवे से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सर्विस रोड जर्जर होने की वजह से घंटों जाम लग रहा है। आपाधापी में गुजरने के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। किसी दिन बड़े हादसा हो सकता है। उन्होंने एनएचएआई के अफसरों को प्राथमिकता पर पहले सर्विस रोड बनाने को कहा है, ताकि लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सके। निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा कराने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed