फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam for five more months, now Lalgate overbridge will start next year

पांच महीने और झेलिए जाम, अब अगले साल शुरू होगा लालफाटक ओवरब्रिज

Thu, 19 Aug 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jam for five more months, now Lalgate overbridge will start next year
लाल फाटक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेतु निगम ने कहा कि दिसंबर तक पूरा कर लेंगे काम, रेलवे अफसरों ने भी साल के अंत तक काम पूरा होने का किया दावा

विज्ञापन
बरेली। लालफाटक ओवरब्र्रिज पर अभी पांच महीने तक और जाम की मुसीबत झेलनी होगी। ओवरब्रिज पर यातायात अब अगले साल ही शुरू हो सकेगा। रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि वह दिसंबर तक अपने-अपने हिस्से का काम पूरा कर लेंगे। यदि दोनों विभागों ने दिसंबर तक काम पूरा कर लिया तो 2022 में ओवरब्रिज पर यातायात शुरू हो सकता है।
वर्ष 2017 में 82.50 करोड़ रुपये के बजट से 955 मीटर लंबे लाल फ ाटक ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ था। यह काम मार्च 2020 में पूरा होना था लेकिन लॉकडाउन और फि र रेलवे की हीलाहवाली से इसमें तमाम अड़ंगे लगते रहे। इस लेटलतीफ ी के चलते शासन को पुल का बजट बढ़ाकर 96.67 करोड़ रुपये करना पड़ा। इसके बाद भी पिछले साल रेलवे ने भूमि पूजन करने के एक महीने बाद काम रोक दिया और पिलर की डिजाइन बदलने के नाम पर इसे करीब छह माह तक लटकाए रखा। शासन के सख्त होने के बाद ही काम शुरू हो सका। दूसरी ओर सेना की अनुमति मिलने के बाद सेतु निगम ने कैंट क्षेत्र में काम शुरू कर दिया है। सेतु निगम सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेतु निगम अपने हिस्से का 61 फीसदी काम पूरा कर चुका है। दिसंबर तक हर हाल में काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदायूं रोड के हिस्से पर करीब डेढ़ साल पहले ही सेतु निगम काम पूरा कर चुका है। वहां सिर्फ ओवरब्रिज पर तारकोल सड़क बननी बाकी है।
विज्ञापन

रोजाना कई घंटे जाम में फंस रहे लोग

लालफाटक ओवरब्रिज की सर्विस रोड खस्ताहाल है। हालत यह है कि सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। कुछ गड्ढे इतने गहरे हैं कि यहां बसों के आगे का बोनट तक सड़क से छू जाता है, लेकिन इसके बावजूद कभी मरम्मत का काम ठीक से नहीं हुआ। कैंट क्षेत्र में सर्विस रोड पर सेतु निगम ने गिट्टी डालकर छोड़ दी है। खराब सड़क भी जाम लगने का मुख्य कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed