{"_id":"6961725a43060a0d4a010d1f","slug":"jalalabads-bogus-firm-did-a-transaction-worth-rs-88-crore-bareilly-news-c-4-vns1074-803672-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जलालाबाद की बोगस फर्म ने किया 88 करोड़ रुपये का लेन-देन, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जलालाबाद की बोगस फर्म ने किया 88 करोड़ रुपये का लेन-देन, पुलिस कर रही जांच
Sat, 10 Jan 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:55 AM IST
सार
बरेली के भुता थाने में बोगस फर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में संदिग्ध लेन-देन का एक और मामला सामने आया है। जलालाबाद की साजन फर्म ने आठ साल में 88 करोड़ का लेन-देन किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बोगस फर्म और नकली मालिकों के खेल का एक और मामला सामने आया है। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद की साजन फर्म ने आठ साल में 88 करोड़ का लेन-देन किया है। अब इसके मालिक बताए जा रहे नीटू गुप्ता पर शिकंजा कसना तय है। भुता थाने में बोगस फर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता लगा है कि शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे में भी साजन ट्रेडिंग के नाम से एक फर्म कई साल से कागजों पर संचालित है।
विज्ञापन
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि इस फर्म से वर्ष 2017 से सितंबर 2025 तक 88 करोड़ का लेन-देन किया गया है। फर्म के पते पर कोई सबूत या कामकाज होता नहीं मिला। जबकि, इसके खाते से अक्सर टर्नओवर होता रहा है। पता चला है कि इस फर्म का मालिक भी नीटू गुप्ता है। उसके नाम कई और बोगस फर्म भी मिली हैं। एसपी साउथ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी शब्बू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के शाहिद और बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकर टोला सुनारों वाली गली निवासी अमित गुप्ता ने उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाए हैं। जांच में पता चला कि एचडीएफसी व पंजाब एंड सिंध बैंक में सेल कंपनियों के नाम से म्यूल अकाउंट खुलवाए गए हैं। म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसके बारे में उस व्यक्ति को नहीं पता होता कि उसके नाम से बैंक में खाता चल रहा है और उससे लेनदेन हो रहा है। पुलिस ने आरोपी शाहिद और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन फर्मों के नाम से किया गया लेन-देन
सत्य साहब ट्रेडर्स नामक फर्म के खाते से एक साल में 30.65 करोड़ का लेनदेन किया गया। महावीर ट्रेडिंग कंपनी, महाकाल ट्रेडर्स, सुमित ट्रेडर्स नाम से फर्म बनाकर इनके खातों से भी करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया। पुलिस ने बताया कि अब तक एक कंपनी के नाम से हुए लेनदेन का लेखा-जोखा जुटाया जा चुका है। अन्य कंपनियों और फर्मों के नाम पर हुए लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।