फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Jal Sakhi' will check the health of water in villages

Bareilly News: गांवों में ‘जल सखी’ जांचेंगी पानी की सेहत

Thu, 19 Jun 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
'Jal Sakhi' will check the health of water in villages
बरेली। अब ग्राम पंचायतों में भी पेयजल की गुणवत्ता की जांच हो सकेगी। जल निगम की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच सखियों को तैनात किया जाएगा। कई जगह तैनाती हो भी चुकी है। वह गांव में ही पेयजल की जांच कर डाटा संग्रहित करेंगी। रिपोर्ट ग्रामीणों को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जल सखियों को इस कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें पानी की जांच के लिए टेस्टिंग किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक जल सखी 100-100 सैंपल की जांच कर सकती है। इससे वह घरों, हैंडपंपों, नलों और टंकियों से आने वाले पानी के नमूनों की जांच कर सकेंगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर वे इसकी सूचना संबंधित विभाग को देंगी, ताकि समय पर समाधान हो सके। संवाद
विज्ञापन

--
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल सखियों को तैनात किया जाना है। कई गांवों में तैनाती हो भी चुकी है। उनकी तरफ से जांच भी शुरू कर दी गई है। -कुमकुम गंगवार, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed