{"_id":"610d94dd8ebc3e88e1083975","slug":"jain-couple-murder-case-all-three-accused-sent-to-jail-applied-for-bail-bareilly-news-bly455546019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन दंपती हत्याकांडः जेल भेजे गए तीनों अभियुक्तों ने जमानत को दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन दंपती हत्याकांडः जेल भेजे गए तीनों अभियुक्तों ने जमानत को दी अर्जी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने सुनवाई के लिए नौ अगस्त की तारीख तय की
विज्ञापन
बरेली। बहुचर्चित जैन दंपती हत्याकांड मामले में कोर्ट से गैरहाजिर रहने पर जेल भेजे गए तीनों अभियुक्तों ने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की है। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने नौ अगस्त की तारीख तय की है।
सिविल लाइंस में रहने वाले नरेश जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन की संपत्ति विवाद के चलते 11 जून, 1990 की रात करीब सवा नौ बजे चाकू और डंडों से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी बेटी प्रगति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जोगीनवादा के पप्पू गिरधारी, हरिशंकर उर्फ पप्पू, बदायूं के मोहल्ला ब्रह्मपुरा के जगदीश सरन गुप्ता, रोहली टोला के भगवान दास, कटरा चांद खां के केपी वर्मा, साबिर, शीशगढ़ के योगेश चंद्र, आंवला के बजरुददीन, भुता के नरेश कुर्मी, फतेहगंज पश्चिमी के हरपाल, बदायूं की पूनम उर्फ सुनीता उर्फ गुड्डी समेत 11 लोगों पर आरोप तय किए थे।
बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उत्तराखंड की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। साथ ही कोर्ट में तारीखों पर गैरहाजिर रहने के चलते गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पेश हुए आंवला के बजरुद्दीन, भुता के नरेश और बदायूं के जगदीश को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को इन तीनों आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। इस पर नौ अगस्त को सुनवाई होगी।