फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jail warder and fireman three pair special trains for examination

जेल वार्डर और फायरमैन परीक्षा के लिए चलीं तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 19 Dec 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jail warder and fireman three pair special trains for examination
कोहरे में गुजरती ट्रेन
बरेली। मुरादाबाद रेल मंडल ने जेल वार्डर और फायरमैन की परीक्षा के लिए तीन जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। 18 कोच वाली ये ट्रेनें 18, 19 और 20 दिसंबर को दो फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि पहली ट्रेन (04301अप) 18 और 19 दिसंबर को बरेली जंक्शन से रात 11 बजे चलकर 11:56 बजे रामपुर, 12:45 बजे मुरादाबाद, 01:25 बजे अमरोहा, 01:48 बजे गजरौला, ढाई बजे हापुड़, 3:22 बजे गाजियाबाद होते हुए सुबह 4:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में (04302 डाउन) 19 और 20 दिसंबर को शाम 6:50 बजे दिल्ली से चलकर 7:49 बजे गाजियाबाद, 8:20 बजे हापुड़, 9:15 बजे गजरौला, 9:43 बजे अमरोहा, 11:30 बजे मुरादाबाद, 11:03 बजे रामपुर होते हुए रात 12:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

हापुड़ से लखनऊ के बीच चलने वाली दूसरी ट्रेन 18 और 19 दिसंबर को (04304 डाउन) हापुड़ से शाम 6:10 बजे चलकर 6:58 बजे गजरौला, 7:20 बजे अमरोहा, आठ बजे मुरादाबाद, नौ बजे चंदौसी, 11:15 बजे बरेली कैंट, रात 12:20 बजे शाहजहांपुर, रात 01:12 बजे हरदोई, दो बजे बालामऊ, 3:45 बजे आलमबाग होकर सुबह 4:10 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 19 और 20 दिसंबर को (04303 अप) लखनऊ से शाम सात बजे चलकर 07:25 बजे आलमबाग, 8:20 बजे बालामऊ, 8:50 बजे हरदोई, 9:48 बजे शाहजहांपुर, रात 10:45 बजे बरेली कैंट, 12:05 बजे चंदौसी, 01:40 बजे मुरादाबाद, 2:23 बजे अमरोहा, 2:42 बजे गजरौला होते हुए 3:30 बजे हापुड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर एक्सप्रेस (04306 डाउन) 18 और 19 दिसंबर को शाम 6:30 बजे सहारनपुर से चलकर 7:07 बजे रुड़की, रात 7:32 बजे लक्सर, 8:08 बजे नजीबाबाद, 8:37 बजे नगीना, 8:48 बजे धामपुर, 9:08 बजे सियोहारा, 9:32 बजे कांठ, 10:45 बजे मुरादाबाद, 11:30 बजे रामपुर, 12:32 बजे बरेली जंक्शन, 01:40 बजे शाहजहांपुर, 2:38 बजे हरदोई, 3:10 बजे बालामऊ, सुबह 4:10 बजे आलमबाग होते हुए सुबह साढ़े चार बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 19 और 20 दिसंबर को यह ट्रेन शाम 6:10 बजे लखनऊ से चलकर 6:30 बजे आलमबाग, 7:26 बजे बालामऊ, 7:55 बजे हरदोई, 9:07 बजे शाहजहांपुर, रात 10:22 बजे बरेली जंक्शन, 11:26 बजे रामपुर, रात 12:15 बजे मुरादाबाद, 12:56 बजे कांठ, 01:13 बजे सियोहारा, 01:20 बजे धामपुर, 2:14 बजे नगीना, 2:39 बजे नजीबाबाद, 3:48 बजे रुड़की होते हुए सुबह 4:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed