{"_id":"58d17b754f1c1ba16e1a12b3","slug":"jail-to-go-to-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर जाना पड़ेगा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने पर जाना पड़ेगा जेल
बरेली।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर जाना पड़ेगा जेल
- फोटो : Jail to go to tampering
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्कूल, कॉलेजों के पास होने वाली छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की शामत तय है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की घोषणा के बाद जनपद के सभी थानों में एंटी रोमियो दल का गठन कर दिया गया। यह दल अपने क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों के सामने तैनात रहकर शोहदों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेंगे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि यह दल स्कूलों के खुलने और छुट्टी के वक्त भ्रमण पर रहेगा। छेड़छाड़ की शिकायत मिलते ही शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। शोहदों को पकड़कर थानों के सुपुर्द किया जाएगा। निर्देशों के बाद जनपद के सभी थानों में मंगलवार को एंटी रोमियो दल के गठन की बैठकें हुई। दल के गठन के साथ उन्हें ड्यूटी चार्ट भी दिया गया। एसएसपी ने क्षेत्राधिकारियों को एंटी रोमियो दल के साथ काम करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए एएसपी रवीना त्यागी और डिप्टी एसपी रजनीश को एंटी रोमियो दल का नोडल अधिकारी बनाया है।
आइजी खुद करेंगे मॉनिटरिंग
शासन की योजना की मॉनिटरिंग आइजी विजय प्रकाश करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिलों की पुलिस को सक्रिय रहकर महिला अपराध के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। सभी एसएसपी को एंटी रोमियो दल की कार्रवाईयों की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिये हैं।
टीमों का गठन किया जा चुका है। टीमों को साफ निर्देश है कि छेड़छाड़ शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करके रिपोर्ट करेंगे।
-जोगेंद्र कुमार, एसएसपी