{"_id":"66b3ebc734b20b6a2c0caf44","slug":"jagatpur-tank-work-stopped-will-have-to-face-trouble-for-two-more-days-bareilly-news-c-4-lko1018-454896-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जगतपुर टंकी का काम रुका, दो दिन और झेलनी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जगतपुर टंकी का काम रुका, दो दिन और झेलनी होगी परेशानी
Thu, 08 Aug 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर में ओवरहेड टैंक का पाइप फटने से 10 दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे करीब ढाई लाख उपभोक्ता परेशान हैं। इस समस्या का समाधान बुधवार तक हो जाता, लेकिन जलभराव होने की वजह से काम दो दिन के लिए और आगे बढ़ गया है।
दरअसल, इस ओवरहेड टैंक से जगतपुर सहित, एजाजनगर गौटिया, नई बस्ती, घेर जाफर खां, झंडा और बुखारपुरा में पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइप फटने से ओवरहेड टैंक 10 दिनों से खाली पड़ा है। मोटर से सीधे आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गाजियाबाद से पाइप आ गया है। सुपरवाइजर दिलशाद अहमद ने बताया कि बुधवार को काम शुरू होना था, लेकिन जलभराव की वजह से रुक गया। ऐसे में जनता को दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
दोबारा आया पाइप, पहले वाला टूट गया
दरअसल, जगतपुर ओवरहेड टैंक में लगने वाला पाइप दोबारा आया है। इससे पहले शुक्रवार को 18 इंच का पाइप आया था। टीम ने काम शुरू किया तो पाइप टूट गया। इसके बाद दोबारा ऑर्डर देकर गाजियाबाद से पाइप मंगवाया गया, जो सोमवार शाम को शहर पहुंचा। अगर पहला पाइप ठीक होता तो अब तक जलापूर्ति की समस्या का भी समाधान हो जाता।