{"_id":"684f24f02ee16e8f9f0f4659","slug":"jackal-attacked-villagers-four-injured-bareilly-news-c-4-1-bly1039-663227-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, चार घायल
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र के तीन गांवों के चार ग्रामीणों पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने घायलों को बचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम खाई खेड़ा, नत्थू रामपुरा व सहुआ में ग्राम समाज का तालाब गांव के किनारे बना है। इसका पट्टा मछली पालन के लिए एक ग्रामीण के नाम कर दिया गया है। इसमें मछली पालन का कार्य किया जाता है। तालाब में जलकुंभी होने के कारण उसमें दवा डाल दी गई, जिस कारण सारी मछलियां मर गईं। मरी हुईं मछलियों को तालाब से निकाल कर बाहर डाल दिया गया। इसको सियार खाकर पागल हो गया।
इस दाैरान अजय यादव, बुद्ध सेन, बृजेश, प्रेमपाल आदि खेतों पर जा रहे थे, तो सियार ने इन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायलों को बचाकर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अजय पटेल और वन विभाग की टीम पहुंची।
वन विभाग की टीम में ओमवीर सिंह, श्याम सिंह ,दीपक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
--
पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटकर किया लहूलुहान
हाफिजगंज। पालतू कुत्ता ने तीन बच्चों को काटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर देकर कुत्ता स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना हाफिजगंज के गांव अलियापुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह दो वर्षीय अदिल्य, छह वर्षीय राजेश कुमार और छह वर्षीय करन पर गांव के गुरुद्वारा के पास कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया, जब वह लोग शिकायत करने गए तो कुत्ता स्वामी झगड़ा करने पर उतारू हो गया। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है। संवाद