फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jackal attacked 20 villagers in Mirganj area of Bareilly

Jackal Attack: यूपी के इस जिले में सियार ने फैलाई दहशत, एक दिन में 20 ग्रामीणों पर किया हमला

Tue, 11 Feb 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 10:40 AM IST
सार

बरेली के मीरगंज वन रेंज क्षेत्र में सियार का आतंक है। सियार ने सोमवार को 20 लोगों पर हमला कर दिया। कई लोगों के तो गहरे जख्म हुए हैं। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
Jackal attacked 20 villagers in Mirganj area of Bareilly
जिला अस्पताल में पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज वन रेंज के गांव धंतिया और आजमगंज में सोमवार सुबह सियार ने दहशत फैला दी। सियार ने हमला कर महिलाओं समेत 20 ग्रामीणों को घायल कर दिया। 12 ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सियार के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में कांबिंग की, लेकिन सियार नहीं पकड़ा जा सका। सियार के हमले में बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


मीरगंज वन रेंज का धंतिया और आजमगंज गांव रामगंगा नदी के किनारे खादर में है। खादर होने के कारण इन गांवों के खेतों पर सियार और जंगली सुअर अक्सर हमला कर देते हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे एक सियार पहले धंतिया और फिर आजमगंज गांव में घुस गया। 
विज्ञापन


सभी घायलों को लगाया गया टीका 
सियार ने इन दोनों गांवों में ब्रह्मा देवी, मेवाकली, सुखपाल, यादराम, ओम प्रकाश, सोमवती, विपिन, भगवान देई, रवि, वीरपाल, गीता, भूपराम, बाबूराम, चरन सिंह, मेवाराम समेत 20 लोगों को घायल कर दिया। इसमें से 12 ग्रामीणों के गहरे जख्म होने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को एआरएस (एंटी रैवीज सीरम) का टीका लगाया गया है। सामान्य घायलों को टीका लगाने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियार के हमले के सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीमों ने दोनों गांवों और रामगंगा के खादर में कांबिंग की। लेकिन सियार नहीं पकड़ा जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल हो गया है। वन विभाग की टीम ने कुछ स्थानों पर सियार को पकड़ने के पिंजरे भी लगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed