फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: People upset due to jam, excavation work going on at a route crossing in Faridpur

बरेली : जाम से हुए लोग परेशान, फरीदपुर में एक रूट क्रासिंग पर चल रहा खोदाई का काम

Mon, 06 Sep 2021 11:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 11:54 AM IST
सार

लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर के गौसगंज-बुखारा मार्ग पर रविवार को पूरे दिन जाम के हालात रहे। पीतांबरपुर रेलवे क्रासिंग को मरम्मत के लिए सुबह से ही बंद कर दिया गया था। इससे करीब तीन घंटे तक दो किमी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Bareilly: People upset due to jam, excavation work going on at a route crossing in Faridpur
गौसगंज मार्ग पर ट्रक का पट्टा टूटने से लगा जाम।

विस्तार

 लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर के गौसगंज-बुखारा मार्ग पर रविवार को पूरे दिन जाम के हालात रहे। पीतांबरपुर रेलवे क्रासिंग को मरम्मत के लिए सुबह से ही बंद कर दिया गया था। ऐसे में सभी वाहन गौसगंज पुलिया से होकर गुजर रहे थे। यहां भी दोपहर करीब तीन बजे ट्रक का पट्टा टूट गया है। इससे करीब तीन घंटे तक दो किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

 

हुलासनगरा क्रासिंग पर तो नेशनल हाइवे से गुजर रहे लोग रोजाना कई घंटे जाम में फंसते ही है। रविवार को फरीदपुर कस्बे के अंदर से निकलने वाले वाहन और खासकर रोडवेज बसें करीब तीन घंटे तक जाम में फंसी रही। दरअसल फरीदपुर में पीतांबरपुर क्रासिंग पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसी के चलते उसे सुबह से ही बंद कर दिया गया। ऐसे में सभी वाहन नेशनल हाइवे पर आने के लिए गौसगंज पुलिया से बुखारा रोड से होकर आ रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक का पट्टा टूट गया। ऐसे में वह ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। सड़क भी सिंगल लेन की है। ऐसे में कुछ ही देर में गौसगंज की पुलिया से बुखारा रोड तक जाम लग गया। करीब दो किमी तक तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। शाम करीब पांच बजे जब पीतांबरपुर पुलिया पर मरम्मत का काम बंद हुआ तो उसके बाद ही जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed