{"_id":"6015a5898ebc3e32c276e3c1","slug":"jaam-on-company-garden-crossing-bareilly-news-bly4354999160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगना शुरू..बड़े वाहनों को सर्किट हाउस रोड की तरफ कर डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगना शुरू..बड़े वाहनों को सर्किट हाउस रोड की तरफ कर डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीवर लाइन बिछाने के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी कंपनी गार्डन के पास खोदाई जारी रही जिसकी वजह से चौराहे पर पूरे दिन जाम भी लगा रहा। पुलिस ने बड़े वाहनों को सर्किट हाउस रोड की तरफ डायवर्ट किया लेकिन पूरा ट्रैफिक एक ही लेन पर होने की वजह से राहत नहीं मिल सकी।
सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों पर खोदाई करा रहे जल निगम ने कंपनी गार्डन के पास बैरीकैडिंग कर एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया है जिसकी वजह से कंपनी गार्डन के बाहर व्यस्त सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया है। पुलिस ने बड़े वाहनों को कंपनी गार्डन चौराहे से सर्किट हाउस रोड की तरफ डायवर्ट करना शुरू कर दिया है लेकिन चौकी चौराहे से वाहन सीधे इधर आ रहे हैं। इससे हालात संभल नहीं पा रहे हैं। इसी सड़क पर सेटेलाइट की ओर आने वाली वाली बसें भी गुजर रही हैं जिसकी वजह से स्थिति और बिगड़ गई है। सबसे ज्यादा जाम बसों की वजह से ही लग रहा है। बता दें कि प्रभा टॉकीज रोड पर शुरू हुई खोदाई शुक्रवार को कंपनी गार्डन चौराहे तक पहुंचने के बाद दिक्कत बढ़ गई है। यहां एक तरफ की लेन बंद कर दिए जाने के बाद अब कंपनी गार्डन से चौकी चौराहे तक एक ही लेन पर ट्रैफि क की आवाजाही हो रही है।