{"_id":"61215cb28ebc3e7a1837184c","slug":"jaam-in-civil-lines-bareilly-news-bly4570579107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में उमड़ी भीड़ तो आधा शहर हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में उमड़ी भीड़ तो आधा शहर हुआ जाम
विज्ञापन
फोटो-
बाजारों में उमड़ी भीड़ तो जाम हुआ आधा शहर
बरेली। रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार को बाजार में खरीदारी को जमकर भीड़ उमड़ी। इससे शहर के ज्यादातर रास्तों पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। कुतुबखाना, श्यामगंज, सिविल लाइंस में जाम की समस्या सबसे अधिक विकराल रही। धर्मकांटा चौराहे पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
शाम के समय खरीददारों की ज्यादा भीड़ बढ़ने से शहर के ज्यादातर रास्ते जाम हो गए। वाहन लेकर खरीददारी को निकले लोग घंटो जाम में फंसे रहे। रक्षाबंधन की खरीदारी करने आईं बहनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस भी असहाय नजर आई। रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़ बढ़ने का पहले से ही अनुमान था, इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने न तो रूट डायवर्जन किया और न ही जाम रोकने के पर्याप्त इंतजाम किए। शाम के समय शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी नजर नहीं आई। संवाद