{"_id":"63cafb2e6a396c352f329213","slug":"jaam-bareilly-news-bly510770565-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्यामगंज से कालीबाड़ी तक जाम, मुश्किल में फंसी वृद्धा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्यामगंज से कालीबाड़ी तक जाम, मुश्किल में फंसी वृद्धा की जान
विज्ञापन
जाम में फसी बीमार वृद्धा
बरेली। श्यामगंज से कालीबाड़ी तक शुक्रवार को करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इसमें फंसने से एक वृद्धा की जान पर बन आई। इन दिनों चल रहे विकास कार्यों की वजह से पूरा शहर जाम के हवाले है।
श्यामगंज से कालीबाड़ी फाल्तूनगंज और रोडवेज बस स्टैंड के पास भी निर्माण चल रहे हैं। बरेली कॉलेज गेट से सेटेलाइट तक जाने वाली सड़क काफी व्यस्त है। इस पर ऑटो और ई-रिक्शा का काफी दबाव रहता है। कालीबाड़ी में कई स्थानों पर मलबा पड़ा होने से सड़क संकरी हो गई है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की भी मनमानी रहती है। ऐसे में श्यामगंज से लेकर पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल के आवास तक दिन में कई बार भीषण जाम लगता है।
शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे फाल्तूनगंज निवासी 82 वर्षीय गिंदो देवी पत्नी भूपचंद्र की हालत बिगड़ गई। उनके बेटे डोरी लाल उनको ठेले पर लिटा कर अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन जाम के कारण ठेला गली के बाहर ही फंस गया। ऐसे में गिंदो देवी की जान पर बन आई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से ठेला निकाला जा सका। परिवार वालों ने किसी तरह से उनको अस्पताल पहुंचाया। गिंदो देवी की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।