फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izatnagar, Cantt, Kotwali area most sensitive, fast spreading virus

इज्जतनगर, कैंट, कोतवाली का इलाका सबसे ज्यादा संवेदनशील, तेजी से फैल रहा वायरस

Thu, 27 Aug 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Izatnagar, Cantt, Kotwali area most sensitive, fast spreading virus
corona virus - फोटो : sociol media
बरेली। संक्रमितों की तादाद जिले में भले ही कम हो रही हो मगर शहर के चार इलाकों में कोरोना पीक पर पहुंच रहा है। बीते 20 दिनों में संक्रमण का फैलाव पता करने के लिए सर्वे कराया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इज्जतनगर, कैंट में संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार निकल चुका है। वहीं, कोतवाली और प्रेमनगर दूसरे पायदान पर हैं। अब इन इलाकों में सघन सर्वे कर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में कहां-कहां तेजी से फैल रहा है, यह पता लगाने के लिए शहर और उसकी सीमा से सटे 29 क्षेत्रों का रिकॉर्ड खंगाला गया। इसमें पता चला है कि 20 दिनों में तीन थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। इससे अफसर भी हैरान हैं। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इन इलाकों में प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पड़ताल कर उनकी सैंपलिंग और क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सख्ती करने को भी कहा गया है। एसडीएम सदर ने इस बाबत डीएम को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

वृहद स्तर पर होगी संदिग्ध संक्रमितों की तलाश

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के लिहाज से इज्जतनगर और कैंट थाना क्षेत्र सर्वाधिक संवेदनशील हैं। इसके बाद कोतवाली और प्रेमनगर क्षेत्र हैं। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह की ओर से तैयार कराई गई रिपोर्ट में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद इन क्षेत्रों को हॉट लिस्ट में दर्ज कराया गया है। साथ ही, यहां पर डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। टीम लोगों से उनके स्वास्थ्य समेत उनके किसी संक्रमित के संपर्क में आने के बाबत पूछताछ करेगी। इसके अलावा प्रत्येक संक्रमित के संपर्क में आने वाले 15 से 20 संदिग्ध संक्रमितों की रिपोर्ट तैयार कर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिनों में 29 इलाकों में मिले संक्रमित

आशुतोष सिटी में 13, बसंत विहार में 12, हार्टमन क्षेत्र में 11, कर्मचारी नगर में 27, नगरिया परीक्षित में 18, शास्त्रीनगर में 24, वीर सावरकर नगर में 11, जगतपुर में 11, संजयनगर में 32, बिहारीपुर सिविल लाइंस में 31, बिहारीपुर करोलान में 12, बिहारीपुर कसगरान में 14, सिविल लाइंस में 40, भरतौल में 19, कैंट क्षेत्र में 38, कांधरपुर में 19, मोहनपुर नकटिया में 25, चाहबाई में 11, ख्वाजा कुतुब में 13, मलूकपुर में 15, किला छावनी में 19, गुलाबनगर में 11, इंदिरानगर में 11, प्रेमनगर में 19, राजेंद्रनगर में 38, सुर्खा वानखाना में 11, सीबीगंज में 21, गणेशनगर में 27 और सुभाषनगर क्षेत्र में 33 लोग संक्रमित हुए हैं।

थानावार स्थिति

इज्जतनगर में 116, बारादरी में 43, कोतवाली में 97, कैंट में 101, किला में 58, प्रेमनगर में 90, सीबीगंज में 21, सुभाषनगर में 60 संक्रमित मिले हैं। रिकॉर्ड सात दिन पहले के हैं। ऐसे में संभव है कि इन इलाकों में संक्रमितों की तादाद और बढ़ गई हो। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह के मुताबिक, क्षेत्रवार सर्वे के बाद सूची डीएम को भेज दी गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed