फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI worker strangled to death two months after love marriage

Bareilly News: प्रेमविवाह के दो महीने बाद आईवीआरआई कर्मी की गला दबाकर हत्या

Wed, 28 Jan 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
IVRI worker strangled to death two months after love marriage
फंदे पर लटका दिया था शव, परिवार और पुलिस ने समझी आत्महत्या, पत्नी और उसके परिवार पर रिपोर्ट, पोस्टमाॅर्टम में खुली हकीकत, अब बढ़ेगी धारा
विज्ञापन

बरेली। आईवीआरआई के संविदाकर्मी जितेंद्र यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव फंदे पर लटका होने से शुरू में आत्महत्या का मामला मानकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पत्नी ज्योति व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पोस्टमाॅर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। प्रेमविवाह के दो महीने बाद हुई हत्या की वजह पर जांच की जा रही है।
सोमवार सुबह इटावा के थाना ऊसरहार के गांव भाऊपुरा निवासी अजय कुमार ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि उनका भाई 33 वर्षीय जितेंद्र आईवीआरआई में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। बरेली की दुर्गानगर कॉलोनी निवासी ज्योति प्रजापति ने जितेंद्र से परिचय बढ़ाया। संपत्ति हड़पने के लिए जितेंद्र को प्रेमजाल में फंसा लिया और दो माह पहले प्रेमविवाह कर लिया। इज्जतनगर के कैलाशपुरम में ज्योति जितेंद्र के साथ ज्योति रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ज्योति, ज्योति का पिता कालीचरन, मां चमेली और भाई दीपक मिलकर जितेंद्र पर उसकी पुश्तैनी संपत्ति बेचकर मकान व कार खरीदने का दबाव बनाने लगे। जितेंद्र ने उनसे और अपनी मां से इसकी शिकायत की थी। जितेंद्र ने बताया था कि वह जमीन नहीं बेचना चाहते हैं, लेकिन पत्नी और ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं। जितेंद्र ने अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार और मकान खरीदने की जिद पर अड़ी थी ज्योति
अजय ने बताया कि परिजनों ने ज्योति को समझाया, लेकिन वह कार और मकान खरीदने की जिद पर अड़ी रही। जितेंद्र के विरोध करने पर ज्योति उनके भाई को प्रताड़ित करती थी और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। 26 जनवरी को अजय कुमार को पता चला कि उनके भाई जितेंद्र का शव किराये के कमरे में लटका हुआ है। उन्हें लगता है कि जितेंद्र ने ज्योति और ससुरालवालों से तंग आकर जान दे दी। इज्जतनगर पुलिस ने ज्योति और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
---
हत्या की धारा बढ़ाई, ज्योति से पूछताछ शुरू
- पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस और जितेंद्र के परिवार के लोग हैरत में रह गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने हत्या की धारा बढ़ाने का आदेश दिया तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी गई। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस ज्योति से पूछताछ कर रही है। वहीं ज्योति के परिवार को भी बुलाया गया है।

--
विजातीय विवाह से नाखुश थे परिजन
- पुलिस की जांच के आधार पर एसपी सिटी ने बताया कि करीब सात साल से जितेंद्र और ज्योति एक-दूसरे को जानते थे और इसी बीच उनमें प्रेम पनप गया। फिर शादी के दो ही महीने में हत्या की नौबत कैसे आई, इस बिंदु पर पूछताछ और जांच चल रही है। पता लगा है कि दूसरी जाति में बेटी के विवाह करने से ज्योति के परिवारवाले खुश नहीं थे। ज्यादा संभावना है कि पहले हत्यारों ने जितेंद्र का गला दबा दिया, बाद में इसे आत्महत्या दिखाने को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed