फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI removed encroachment on road

आईवीआरआई रोड पर हटाया अतिक्रमण

Wed, 30 Dec 2015 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 30 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
IVRI removed encroachment on road
बरेली। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान  दूसरे दिन आईवीआरआरआई रोड पर कुछ अवैध कब्जे ध्वस्त हो गए। आईवीआरआरआई रोड के किनारे दो दर्जन से ज्यादा टीन शेड, बांस बल्ली के जाल और खोखे ध्वस्त किए गए। 20 से ज्यादा बैनर और होर्डिंग उतारे गए। चार दुकानदारों से दो हजार का जुर्माना भी वसूला गया। युवा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान का रैंप तोड़ने पर मौजूद लोगों से नोकझोंक भी हुई। टीम में  राम सिंह नहीं थे।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त विकास सेन की अगुवाई में मंगलवार 12 से तीन बजे तक आईवीआरआई रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। डेलापीर से सड़क के किनारे अवैध रूप से लगे दो दर्जन से ज्यादा टीन शेड, खोखे, बांस बल्ली के जाल और पक्के मकानों के रैंप तोड़े गए। चार दुकानदारों से दो हजार का जुर्माना भी वसूला गया। युवा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान का रैंप टूटने से नोकझोंक की स्थिति पैदा हो गई। व्यापारी नेताओं ने मोबाइल पर सहायक नगर आयुक्त से रैंप तोड़ने पर आपत्ति जताई।  लंबे समय बाद कोई अतिक्रमण अभियान रामसिंह जाटव के बिना चला । डिवाइडर के दूसरी ओर रोड का निर्माण चल रहा था। अतिक्रमण अभियान के चलते ट्रैफिक एक रूट से निकलने से भीड़ जमा हो गई। अतिक्रमण मिनी बाईपास तक हटना था लेकिन नोकझोंक और हंगामे के चलते अभियान आईवीआरआई रोड तक ही चल पाया। मेयर डा. आईएस तोमर भी अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे और अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन

 व्यापारियों ने लगाया पक्षपात का आरोप
युवा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने नगर निगम की टीम पर अतिक्रमण अभियान पक्षपातपूर्ण ढंग से चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नगर निगम ने शाहदानों से ईंट पजाया चौराहे तक कबाड़ व्यापारी, होटल और चिकन के ठेले नहीं हटाए लेकिन उनके प्रतिष्ठान का गाड़ी उतारने वाला रैंप तोड़कर 80 हजार का नुकसान कर दिया। नगर निगम को अतिक्रमण हटाना था तो व्यापारियों के साथ मीटिंग करके अभियान चलाते। हर संभव पर सहयोग किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed