फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI overall champion in sports

Bareilly News: खेलकूद में आईवीआरआई ओवरऑल चैंपियन

Sat, 10 May 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
IVRI overall champion in sports
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खेल टूर्नामेंट का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें ओवरऑल चैंपियन आईवीआरआई रहा। वहीं सीआरआरआई कटक रनर अप रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब पुरुष वर्ग में आईवीआरआई इज्जतनगर के अजय पटेल और सीआरआरआई कटक के संदीप पटवारी को मिला।
विज्ञापन

पुरूष वर्ग कैरम प्रतियोगिता में सीआरआरआई, कटक विजेता रहा। महिला वर्ग में सीआईएआरआई, पोर्ट ब्लेयर विजयी रहा। कैरम मिक्सड डबल की प्रतियोगिता में सीआरआरआई कटक ने बाजी मारी। शतरंज प्रतियोगिता में सीआईएआरआई पोर्टब्लेयर प्रथम रहा। वॉलीबाॅल स्मैशिंग में आईवीआरआई, इज्जतनगर और वॉलीबॉल शूटिंग में सीआरआरआई, कटक विजेता बना। बास्केटबाल प्रतियोगिता आईवीआरआई ने अपने नाम की। संवाद
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने देश के सैनिकों को भी नमन किया। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और सभी संस्थान के निदेशकों का खिलाड़ियों को इस संस्थान में भेजने के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन सचिव एवं खेलकूद प्रभारी डॉ. किरनजीत सिंह ने बताया कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 19 संस्थानों के 496 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed