फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI on the 126 th Foundation Day ceremony

आईवीआरआई के 126वें स्थापना दिवस पर समारोह शुरू

Thu, 10 Dec 2015 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 10 Dec 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
IVRI on the 126 th Foundation Day ceremony
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के स्टेडियम में 126वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू हो गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. नागेंद्र शर्मा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. वीपी सिंह सिंह, संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह रहे। इस मौके पर आईवीआरआई के केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए यह संस्थान हमेशा तत्पर रहता है। आईआईटी और एम्स की तरह यह भी महत्वपूर्ण कार्य में जुटा है। यहां उल्लेखनीय शोध भी हो रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि खेलकूद से मनुष्य के व्यक्तित्व के साथ मानसिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक बाघ टी-24 की शल्य चिकित्सा परामर्श के लिए आईवीआरआई के पांच वैज्ञानिकों की टीम डॉ. एएम पावड़े के निर्देशन में वन्य प्राणी उद्यान, उदयपुर भेजी गई, जहां बाघ की सफल शल्य चिकित्सा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने कहा कि संस्थान की देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में पशु विज्ञान के शोध के क्षेत्र में विशेष पहचान है। खेलकूद प्रभारी एवं पशुजन स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने तीन दिन तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। खेलकूद सचिव डॉ. एम हक ने 126वें स्थापन दिवस पर सबको बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसवीएस मलिक ने किया। इस मौके पर महिला क्लब की अध्यक्ष प्रीति सिंह, क्लब की सदस्य, वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी, प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगे
बरेली। आईवीआरआई स्टेडियम में संस्थान के स्थावना दिवस पर महिला क्लब की ओर से स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसमें गुलाब जामुन, पूड़ी-कचौड़ी, केक, चाय, स्नेक्स और फलों की चाट प्रमुख रहीं। संस्था की महिला क्लब की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बताया कि स्टॉल के व्यंजनों की बिक्री से हुई आय आर्यसमाज अनाथालय के बच्चों को उनकी दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह क्लब अनाथ बच्चों और वृद्धों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है। क्लब की सचिव करुणा शर्मा ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. बीना शर्मा, रीता मलिक, अलका सिंह, बिमला सतीश, डॉ. भारती सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed