{"_id":"5df297758ebc3e87d012f8da","slug":"ivri-bareilly-news-bly3877944102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई ओवरब्रिज- नैनीताल रोड बंद करने की चिंता पहले सताई, बिजली खंभों की याद अब आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई ओवरब्रिज- नैनीताल रोड बंद करने की चिंता पहले सताई, बिजली खंभों की याद अब आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखने के लिए रेलवे अधिकारियों ने बगैर तैयारी के ही प्रशासन से पहले नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन मांग लिया था और अब ओवरब्रिज पर बिजली के खंभे और एलईडी लाइटें लगवाने के लिए नगर निगम से एनओसी मांगी है। इससे रेलवे अफसरों की इस प्रोजेक्ट को लेकर देरी साफ दिखाई दे रही है।
इस ओवरब्रिज के लिए अभी क्रासिंग पर पिलर के ऊपर लोहे के गार्डर रखे जाने हैं। हालांकि रेलवे की टीम इन गार्डर को जोड़ने का काम कर रही है, लेकिन क्रेन न होने की वजह से इन्हें अभी पिलर पर नहीं रखा जा सका है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों ने पहले 12 और 14 दिसंबर की तारीख तय की थी, लेकिन बाद में नई तिथि 16 और 18 दिसंबर निर्धारित कर दी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण व पुल एनके सिंह ने डीएम नितीश कुमार से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति मांगी थी, जबकि रेलवे ने डीएम को एक बार फिर चिट्ठी भेजते हुए 16 और 18 दिसंबर को गार्डर रखने का काम स्थगित होने की जानकारी दी है। रेलवे के अधिकारियों ने डीएम को बताया है कि रूट डायवर्जन की फिलहाल कोई जरूरत नहीं। रेलवे अधिकारियों ने अधूरी तैयारियों के बावजूद डीएम और एसएसपी से गार्डर रखने के लिए नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति मांगी थी। अब ओवरब्रिज बनने के बाद उस पर बिजली के खंभे और एलईडी लाइटें लगाकर उसे हैंडओवर करने के लिए रेलवे के उप परियोजना प्रबंधक यांत्रिकी पी कुमार ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से अनापत्ति मांगी है। इस अनुमति को लेने में भी देरी की गई है।