फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI

विधायक जी! 11 दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ अंडरपास, इतने ही दिन और लगेंगे

Sun, 29 Sep 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
IVRI
बरेली। आईवीआरआई अंडरपास के शुरू न हो पाने से पब्लिक की परेशानी खत्म नहीं हो पा रही। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पीएम मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस पर अंडरपास के उद्घाटन करने की घोषणा की थी, लेकिन निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हुआ। अभी भी कम से कम इतने ही दिन और लगने की संभावना है। अंडरपास शुरू होने में लगातार देरी से नाराज विधायक ने कहा कि है कि 30 सितंबर को रेलवे के जीएम आ रहे हैं। उनसे मिलकर स्थानीय रेलवे अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत करेंगे। 26 सितंबर को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विकास भवन में बैठक के दौरान भी अंडरपास में देरी पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

इस अंडरपास के शुरू न होने से करीब दो साल से लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रेलवे ने करीब छह माह पहले अंडरपास का काम शुरू कराया था, उसके पूरे होने में भी विलंब हो रहा है। विधायक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को अंडरपास का उद्घाटन किया जाना था। अंडरपास का काम पूरा न होने से उद्घाटन तो नहीं हुआ, लेकिन लड्डू जरूर बंट गए। इसके 11 दिन बाद भी अंडरपास के जल्द शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

अभी होने हैं कई महत्वपूर्ण काम
रेलवे अस्पताल की ओर एक तरफ के अंडरपास पर अभी फाइबर शेड लगाने का काम बाकी है। अंडरपास में जलभराव को रोकने के लिए भी अभी ड्रेनेज सिस्टम तैयार नहीं हो सका है। दूसरी ओर के अंडरपास का काम पूरा करने में अभी कम से कम तीन महीने लगने का वक्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक ओवरब्रिज शुरू करने का दावा भी बेदम
प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में अफसरों ने दिसंबर तक आईवीआरआई ओवरब्रिज का भी काम पूरा कराने का दावा किया था, लेकिन अब तक इस ओवरब्रिज का निर्माण ही शुरू नहीं हो सका है। इंजीनियरों का कहना है कि रेलवे काम शुरू भी कराएगा तो ओवरब्रिज बनाने के लिए कम से कम छह माह का वक्त को लगेगा ही। ऐसे में अफसरों का दिसंबर तक ओवरब्रिज बनाने के दावे में भी दम नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed