{"_id":"6a9346eda3b698e1b1072ed3","slug":"iti-admissions-first-round-results-declared-complete-admission-by-september-4-bareilly-news-c-4-bly1015-956193-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रवेश: प्रथम चरण के परिणाम घोषित, चार सितंबर तक लें प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रवेश: प्रथम चरण के परिणाम घोषित, चार सितंबर तक लें प्रवेश
Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी चार सितंबर तक परामर्श कराकर प्रवेश ले सकते हैं। यह प्रवेश सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) और सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के पाठ्यक्रमों के लिए होंगे।
नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। परिणाम परिषद के आधिकारिक जालस्थल पर देखे जा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए निर्धारित जालस्थल से अपना अंकीय आवंटन पत्र प्राप्त करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई है और चार सितंबर तक चलेगी। इस अवधि में अवकाश के दिन भी प्रवेश लिए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपने सभी मूल अभिलेखों और उनकी छाया प्रतियों के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित होना होगा। अंकीय आवंटन पत्र के बिना प्रवेश संभव नहीं होगा।
दूसरी ओर नोडल आईटीआई के पर्यवेक्षक तोताराम ने अभ्यर्थियों को एससीवीटी और एनसीवीटी संबद्धता को लेकर भ्रमित न होने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि दोनों में फर्क केवल संबद्धता का है, जिससे शिक्षुता मिलने में कोई समस्या नहीं आएगी। अब दोनों संबद्धताओं में एक-एक साल की ही शिक्षुता करनी होगी। पूर्व में एससीवीटी की शिक्षुता डेढ़ या दो साल की होती थी, जबकि एनसीवीटी की एक साल की थी। अब यह अंतर समाप्त हो गया है।