फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is not possible to accept insult to the Prophet: Ahsan Mian

नबी की शान में तौहीन कुबूल करना मुमकिन नहीं : अहसन मियां

Sun, 14 Sep 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
It is not possible to accept insult to the Prophet: Ahsan Mian
बरेली। शाहजहांपुर की घटना पर आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने कहा कि नबी की शान में जो गुस्ताखी की गई, उसने पूरी दुनिया के सुन्नी मुसलमानों के जज्बात को गहरा दुख पहुंचाया है। चाहे वहां के स्थानीय बाशिंदे हों या दूर रहने वाले मुसलमान, सभी के दिल में तकलीफ हुई है। अल्लाह और उसके नबी की शान में किसी तरह की तौहीन को कुबूल करना मुमकिन नहीं। ये मसला हमारे ईमानी उसूलों का मसला है।
विज्ञापन

अहसन मियां ने कहा कि सरकार-ए-रहमत की शान-ओ-अजमत ऐसी है कि उनकी तारीफ के लिए अल्फाज कम पड़ जाते हैं। उनकी मोहब्बत ही हमारे ईमान का सबसे अहम पहलू है। उन्होंने हुकूमत से आग्रह किया है कि इस मामले में ऐसा कानून मुकर्रर किया जाए जो मजहब की तौहीन करने वालों के लिए सजामंद साबित हो। जो भी किसी मजहब की तौहीन करे, उसके लिए नर्म रवैया अख्तियार न किया जाए, ताकि समाज में अमन, इज्जत और अखलाक बरकरार रहे। मुसलमानों के सब्र की हदें पाक और बुलंद हैं, मगर अल्लाह और रसूल की शान में गुस्ताखी को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed