फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is difficult to get teams in handball and the basketball court is in bad shape.

Bareilly News: हैंडबॉल में टीमें आना मुश्किल तो बास्केटबॉल का कोर्ट बदहाल

Sat, 31 Aug 2024 07:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to get teams in handball and the basketball court is in bad shape.
- 20 से 22 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन पर संकट
विज्ञापन

बरेली। लंबे समय बाद बरेली को महिला वर्ग में हैंडबाॅल व बास्केटबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं मिलीं, तो अब इनके आयोजन पर ही संकट खड़ा हो गया है। बॉस्केटबॉल का कोर्ट बदहाल है वहीं, इसी अवधि में हैंडबॉल की राज्य स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता झांसी में होनी है। इसके चलते हैंडबॉल के खिलाड़ी प्रतियोगिता में आने के लिए तैयार नहीं हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से जारी हुई सूचना के मुताबिक हैंडबॉल और बास्केटबॉल की महिला वार्षिक प्रतियोगिता की जिम्मेदारी बरेली को मिली है। दोनों ही खेलों के लिए 11 सितंबर को जिला स्तरीय, 13 सितंबर को मंडल स्तरीय ट्रायल होने के बाद 20 से 22 सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। झांसी में 19 से 24 सितंबर को स्कूलों की प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। ऐसे में वार्षिक प्रतियोगिता में हैंडबॉल की कितनी टीमें आएंगी इसको लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

बॉस्केटबाल कोर्ट क्षतिग्रस्त होने से इस प्रतियोगिता के आयोजन पर संकट है। क्षतिग्रस्त हुए कोर्ट के बीच में जगह-जगह सीमेंट लगाया गया है। यहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की मानें तो इस कोर्ट पर प्रतियोगिता होने पर खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर है। अधिकारियों का दावा है कि प्रतियोगिता से पहले इसे ठीक करा दिया जाएगा। मगर, कोर्ट बनने में करीब तीन माह का समय लगता है। एक महीने से भी कम समय में यह कैसे ठीक हो पाएगा यह बड़ा सवाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रतियोगिता से खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के रास्ते
हैंडबॉल की दोनों प्रतियोगिताएं राज्य स्तर की हैं। झांसी में होने वाली प्रतियोगिता इसलिए अहम है कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में खिलाड़ी इसे ज्यादा वरीयता देते हैं। स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं का वार्षिक चार्ट बनता है। ऐसे में इसे टालना मुश्किल है। महिला वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन आगे बढ़ाया जा सकता है। मगर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

निदेशालय की ओर से आदेश आने के बाद ही तिथि तय की गई है। प्रतियोगिताओं से पहले साथ बैठकर चार्ट बनाना चाहिए ताकि तिथियां आपस में टकराएं न। बास्केटबॉल का कोर्ट प्रतियोगिता से पहले ठीक करा दिया जाएगा। - जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed