फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is a delicate time, Muslims should support the rule

नाजुक वक्त है, हुकूमत का साथ दें मुसलमान

Fri, 27 Mar 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
It is a delicate time, Muslims should support the rule
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुफ्ती साजिद ने की पांचों वक्त की नमाज घर पर पढ़ने की अपील, बगैर माइक छत पर दें अजान
विज्ञापन

मुफ्ती नूर मोहम्मद की हिदायत- कोरोना घर में नहीं आएगा जब तक उसे लेने बाहर नहीं जाएंगे

बरेली: मुस्लिम धर्मगुरु एवं मशहूर स्कॉलर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने मुसलमानों से अपील की है कि वे पांचों वक्त की नमाज घर में अदा करें और घरों में बगैर माइक के अजान दें। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरी दुनिया पर भयानक संकट है। ऐसे नाज़ुकतरीन माहौल में मुसलमान हुकूमत का साथ दें और उसके आदेशों का पूरी तरह पालन करेें।
मुफ्ती कादरी ने कहा कि बुज़ुर्गों ने किसी भी प्राकृतिक आपदा के वक्त अजान पढ़ने का हुक्म दिया है इसलिए लोग अपनी छतों या घर में अजान पढ़ें। शादियों में भीड़भाड़ खत्म करें और दावतों को भी खारिज कर सिर्फ निकाह का एहतिमाम करें। इस वक्त कैसे भी गोश्त का इस्तेमाल न करें। डॉक्टरों की सलाह पर काम करें और एक-दूसरे से हाथ भी न मिलाएं। एक साथ इकट्ठा होना और बाहर जाना फौरन बंद करें।
विज्ञापन

मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने कहा कि कोरोना तब तक आपके घर नही आएगा जब तक आप उसे बाहर लेने नही जाएंगे इसलिए हुकूमत के आदेश के मुताबिक घर मे रहें और महफूज रहें। जो हिदायतें दी गई हैं, उन पर पाबंदी के साथ अमल करें। मुफ्ती साजिद हसनी ने अपील की कि लॉक डाउन का कड़ाई से पालन हो लेकिन मसजिद बंद न की जाएं। इमाम के साथ 3-4 लोग नमाज पढ़ते रहें। प्रशासन से इसकी इजाजत ले ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनपुर की जामा मस्जिद में नमाज पर रोक

बरेली। मोहनपुर ठिरिया की जामा मस्जिद में नमाज पर रोक लगा दी गई है। जामा मस्जिद में नमाज पर रोक का फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से किया गया है। मस्जिद के गेट पर एक पोस्टर भी लगाया गया है, जिसमें अपील की गई है कि लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें। इस संबंध में पैगामे इमाम हुसैन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष हकीम आहिद हुसैन ने जानकारी दी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि हालात के मद्देनजर लोग अपने घरों पर ही रहें। बेजरूरत घरों से न निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed