{"_id":"67b783c3ca2f2987dc0a182b","slug":"issue-of-closed-gti-of-apsara-river-bridge-and-senthal-raised-in-assembly-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103921-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विधानसभा में उठा अपसरा नदी के पुल व सेंथल के बंद पड़े जीटीआई का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विधानसभा में उठा अपसरा नदी के पुल व सेंथल के बंद पड़े जीटीआई का मुद्दा
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 विधानसभा में नवाबगंज की समस्याओं को रखतें विधायक डाक्टर एम पी आर्य
नवाबगंज। एक दशक से बंद पड़े सेंथल के जीटीआई व अपसरा नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा बुधवार को विधायक डॉ. एमपी आर्य ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है। विधायक ने इसे जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है।
एक दशक पहले अल्पसंख्यक आयोग द्वारा तहसील नवाबगंज की नगर पंचायत सेंथल में 2015 में करीब 13 करोड़ की लागत से जीटीआई शिक्षण संस्थान का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में भारत सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराया गया था। बताया जाता है कि जीटीआई की चहारदीवारी को छोड़कर अधिकांश निर्माण पूरा भी हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं कराया जा सका है। इससे बनने से विद्यार्थियों को क्षेत्र में बेहतर तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी।
विधायक डॉ. एमपी आर्य ने क्षेत्र के गांव अधकटा रब्बानी के पास बह रही अफसरा नदी के संकरे पुल के स्थान पर चौड़ा पुल बनवाए जाने, ग्राम अमीर नगर पुल का सुंदरीकरण कराए जाने, नहरपुर और नकटपुर गांव के बीच पुल का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है। संवाद