फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ishaq ran two hundred meters, the attackers kept firing on the back

दो सौ मीटर दौड़े इशहाक, पीठ पर गोलियां चलाते रहे हमलावर

Fri, 21 May 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ishaq ran two hundred meters, the attackers kept firing on the back
गमजदा घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गुस्साए परिवार वालों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव, अफसरों के पहुंचने के बाद शांत हुआ माहौल

विज्ञापन
बरेली। पहली गोली लगने के बाद बाइक से गिरे परगवां के ग्राम प्रधान इशहाक ने जान बचाने के लिए करीब दो सौ मीटर तक दौड़ लगाई लेकिन उनका पीछा कर रहे हमलावर उन पर तब तक गोलियां चलाते रहे जब तक वह धराशायी नहीं हो गए। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ना शुरू किया तो हमलावर भाग निकले।
ग्राम प्रधान इशहाक की हत्या का पूरा वाकया बाइक पर उनके साथ आ रही उनकी पत्नी शकीना की आंखों के सामने घटित हुआ। शकीना के मुताबिक हमलावरों ने इशहाक पर पहली गोली चलाई तो वे लोग बाइक समेत सड़क पर ही गिर पड़े। इशहाक जान बचाने के लिए भागे तो हमलावर उन्हें करीब दो सौ मीटर तक दौड़ाते रहे और एक के बाद एक उन पर तब तक गोलियां चलाते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं गए। इसके बाद भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर भाग निकले। गांव करीब ही था लिहाजा कुछ ही देर में इशहाक के परिवार वाले और समर्थक इकट्ठे हो गए। किसी ने यूपी 112 पर फोन किया तो पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने इशहाक को जीवित बताकर शव हटाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए समर्थकों ने शव नहीं उठाने दिया। वे लोग एसएसपी और दूसरे उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। एसएसपी, एसपी सिटी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचने के बाद इशहाक के समर्थकों को समझाया और आरोपियों की तलाश में दबिशें शुरू कराईं। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी ने प्रधान समर्थकों को जानकारी दी तो वे शांत हुए। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रधान का शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव का माहौल, छावनी में तब्दील हुआ गांव

बताया जाता है कि इस बार गांव में प्रधानी के चुनाव में इशहाक अकेले मुस्लिम प्रत्याशी थे। तीन प्रत्याशियों के खिलाफ उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़कर प्रधानी जीती थी। उनकी हत्या से मिश्रित आबादी के गांव परगवां में तनाव पैदा हो गया। इस पर घटनास्थल के साथ परगवां में भी कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। घटना के कुछ देर बाद ही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि इशहाक के परिवार वालों का कहना था कि उन्हें हिंदू और मुस्लिम दोनों ने वोट देकर जिताया है। आरोपी उनकी जीत को हजम नहीं कर पा रहे थे और लगातार धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed