फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irregularities in MNREGA works, report filed against eight

Bareilly News: मनरेगा कार्यों में बरती अनियमितता, आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 24 Oct 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in MNREGA works, report filed against eight
भमोरा। मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं को लेकर आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के बीडीओ भगवान दास ने आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में दो ग्राम प्रधान, दो सचिव, दो रोजगार सेवक और दो तकनीकी सहायकों को नामजद कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खेड़ा व ताजपुर नवदिया में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर बीते दिनों ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। कमेटी गठित करके मामले की जांच कराई गई। परियोजना अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी दीपराज सिंह और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के एई को इस कमेटी में शामिल किया गया।
विज्ञापन

कमेटी ने 15 अक्तूबर को मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्राम पंचायत खेड़ा मे रेलवे के पुल से धर्मपाल के खेत तक नाला जीर्णोद्घार कार्य व ग्राम पंचायत ताजपुरा नवदिया में अजय वीर के खेत की मेड़बंदी व समतलीकरण व इसी ग्राम पंचायत के वीरपाल के खेत के समतलीकरण कार्य में अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर आलमपुर जाफराबाद के बीडीओ ने ग्राम पंचायत खेड़ा की ग्राम प्रधान कुसुम लता, सचिव तुषार राज, तकनीकी सहायक विमल कुमार व रोजगार सेवक दुर्गा प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, ग्राम पंचायत ताजपुर नवदिया के प्रधान अशोक कुमार, सचिव कमलकांत, तकनीकी सहायक ललित गुप्ता, रोजगार सेवक राजेश कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed