{"_id":"5ec6d5698ebc3e903730135a","slug":"irctc-website-not-opened-on-first-day-bareilly-news-bly406547357","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं खुली आईआरसीटीसी की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं खुली आईआरसीटीसी की वेबसाइट
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पहले दिन कैफे संचालकों के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट नहीं खुली। सुबह ही लोग रिजर्वेशन कराने के कैफे पहुंच गए लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वेबसाइट नहीं खुली तो लोग मायूस होकर वापस आ गए। दूसरी ओर जंक्शन से करीब दस जोड़ी ट्रेन गुजरेंगी, हालांकि अभी टाइम टेबिल नहीं आया है।
रेलवे ने रूटीन की ट्रेनों के नंबर से पहला अंक हटाकर शून्य अंक कर ट्रेन का स्पेशल बना दिया है। पहले नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस रेलवे टाइम टेबिल पर बरेली आने का समय दिखाती है, लेकिन शून्य लगने के बाद नए नंबर की स्पेशल ट्रेन कुछ शो नहीं कर रही है। जिससे लोग घर पर भी रिजर्वेशन नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को रिजर्वेशन कराने के लिए लोग बड़ी संख्या में कैफे पहुंचे। कैफे संचालक काफी देर तक वेबसाइट खोलते रहे, लेकिन वेबसाइट नहीं खुली, पता चला कि आईआरसीटीसी ने अभी व्यवसायिक रिजर्वेशन चालू नहीं कराए हैं। दूसरी ओर लोगों ने घरों में भी मोबाइल और कंप्यूटर से रिजर्वेशन करने की कोशिश की लेकिन ट्रेन नंबर बदले होने के कारण रिजर्वेशन नहीं हो सका। गौरतलब है कि जंक्शन होती हुई करीब दस ट्रेन गुजरेंगी। इनका क्या समय रहेगा, यह बाद में पता चलेगा। इन ट्रेनों में लखनऊ मेल, श्रमजीवी एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैँ। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि शेड्यूल आने पर ही रिजर्वेशन की स्थिति क्लीयर होगी। यह आवश्यक नहीं है कि पहले जंक्शन पर रुकने वाली सभी ट्रेन रुके।