फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IPS Ajay Kumar Sahni awarded with president medal for the third time in Bareilly

UP: डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति पदक, मेरठ में एक लाख रुपये के इनामी को किया था ढेर

Fri, 15 Aug 2025 06:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 06:33 AM IST
सार

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अफसर अजय कुमार साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से मिला है। साहनी वर्तमान में बरेली रेंज के डीआईजी हैं। उन्होंने मेरठ में एसएसपी रहने के दौरान एक लाख के इनामी को ढेर किया था। 

विज्ञापन
IPS Ajay Kumar Sahni awarded with president medal for the third time in Bareilly
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी को बहादुरी के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। मेरठ में एसएसपी रहने के दौरान उन्होंने लूट करके भाग रहे बदमाश का पीछा किया था। बदमाश की कार्बाइन से चली गोली डीआईजी की जैकेट में जा घुसी थी। उसके बाद उन्होंने बदमाश को मार गिराया गया था।

विज्ञापन


2009 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी इन दिनों बरेली रेंज के डीआईजी हैं। अब तक के कार्यकाल में 52 बदमाशों का एनकाउंटर करने की वजह से पुलिस विभाग में उन्हें 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से जाना जाता है। डीआईजी को तीसरी बार का यह गैलेंट्री अवार्ड 25 जनवरी 2020 को मेरठ में एक लाख के इनामी बदमाश चांद उर्फ काला को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए मिल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मां तुझे प्रणाम : देशप्रेम का संदेश देने निकला कारवां, बरेली में गूंजे भारत माता के जयकारे; देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा-दीवान घायल हुए, अजय साहनी की जैकेट में धंसी थी गोली
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने घटना का संस्मरण करते हुए बताया कि 2020 में वह मेरठ के एसएसपी थे। उन्हें सूचना मिली कि दो बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लूट कर भाग रहे हैं। पुलिस उनका पीछा कर रही थी। बदमाश दिल्ली बाइपास की ओर भागे। अजय साहनी भी एसओजी के साथ उधर बढ़े। 

Trending Videos

बदमाश चांद उर्फ काला जब घिरा तो उसने व साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दरोगा दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज को गोली लगी। एक गोली अजय साहनी की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा घुसी। जवाबी फायरिंग में चांद उर्फ काला भी मारा गया। डीआईजी ने बताया कि चांद लगातार लूट डकैती कर रहा था, उसके खिलाफ करीब 40 मुकदमे थे।

मेरठ में ही नायडू और बुढ़वा को ढेर करने का मिल चुका इनाम
फरवरी 2020 में अजय कुमार साहनी ने मेरठ में दिल्ली के कुख्यात नायडू गैंग के सरगना शिव शक्ति नायडू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। नायडू आठ करोड़ रुपये की डकैती का आरोपी था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। 

इस एनकाउंटर के लिए साहनी को 2021 में वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2020 में ही उन्होंने पचास हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को मुठभेड़ में ढेर किया। उन्हें इसके लिए भी राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed