फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investment race in mutual funds, Rs 12 thousand crores deposited in 10 years

Bareilly News: म्यूचुअल फंड में निवेश की होड़, 10 साल में जमा किए 12 हजार करोड़

Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Investment race in mutual funds, Rs 12 thousand crores deposited in 10 years
बरेली। बाजार की तेज चाल निवेशकों को लुभा रही है। लोग सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में जमकर निवेश कर रहे हैं। शहर का म्यूचुअल फंड कारोबार 12 हजार करोड़ को पार कर गया है। निवेश की यह रफ्तार बरकरार रही तो अगले पांच वर्षों में बरेली देश के टॉप 30 शहरों में शामिल हो जाएगा। एक आंकड़े के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये का निवेश बढ़ा है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा करीब नौ सौ करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

शेयर बाजार के जानकार अमित राजन ने बताया कि कोविड के बाद से लोगों में बचत व निवेश की प्रवृत्ति बढ़ी है। म्यूचुअल फंड बाजार में निवेश करने में अधिक तेजी आई है। एक आंकड़े के मुताबिक 2013 में बरेली का बाजार एक से डेढ़ हजार करोड़ के बीच था जो अब 12-13 हजार करोड़ के बीच पहुंच गया है। इसमें हर साल 6-7 फीसदी की बढ़ोतरी जारी है। कोविड का संकट टलने के बाद यह गति 15 फीसदी तक गई थी। वर्ष 2050 तक अगर शहर का एयूएम एक लाख करोड़ के पार तक पहुंच जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। अब कई एप आने के बाद निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिले से रोजाना छह-सात हजार आवेदन हो रहे हैं और इसमें छोटे निवेशकों की संख्या अधिक है। वे दो से 10 हजार रुपयों तक का निवेश हर महीने कर रहे हैं।
विज्ञापन


छोटे योगदान से करें शुरुआत
अमित राजन ने बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे सामान्य तरीका है सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी)। अगर आप भी एसआईपी की शुरुआत करना चाहते हैं तो हर महीने 500 रुपये की छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं। आय बढ़ने पर निवेश राशि बढ़ा सकते हैं। बाजार गिरने पर निवेशक म्यूचुअल फंड की अधिक यूनिट खरीद सकते हैं। लंबे समय तक नियमित निवेश से कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है। निवेश पर मिले रिटर्न को फिर निवेश कर सकते हैं। इससे लाभ की संभावना ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे समझें निवेश व रिटर्न का गणित

अगर आप 10 साल के लिए 12 फीसदी के औसत रिटर्न पर हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं तो अवधि पूरी होने पर आपका कुल निवेश 12 लाख रुपये होगा। वहीं, आपको निवेश पर रिटर्न 23.23 लाख रुपये मिलेंगे। कंपाउंडिंग के साथ 20 साल के बाद इतने ही निवेश पर आपको 99.91 लाख रुपये मिलेंगे और साल में 1.20 लाख के निवेश से 8,093 रुपये रिटर्न मिलेगा। इसके मुताबिक कुल राशि 1.28 लाख रुपये हो जाएगी। 20 वर्ष के बाद अगर आप और पांच साल के लिए अपने निवेश के साथ जुड़े रहते हैं तो यह राशि दोगुनी होकर 1.89 करोड़ रुपये हो जाएगी। अगले और पांच वर्ष में यह राशि बढ़कर 3.52 करोड़ रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed