{"_id":"6775aaf40f0c0330cd0fbd06","slug":"investment-of-rs-32-thousand-crore-will-give-new-heights-to-the-industrial-development-of-bareilly-bareilly-news-c-4-lko1064-552895-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: औद्योगिक विकास को नई बुलंदी देगा 32 हजार करोड़ का निवेश, बरेली में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: औद्योगिक विकास को नई बुलंदी देगा 32 हजार करोड़ का निवेश, बरेली में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Thu, 02 Jan 2025 04:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:12 PM IST
सार
बरेली के औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। इस साल करीब 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक 652 एमओयू में से 334 ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन
झुमका तिराहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के औद्योगिक विकास के लिए 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश इस साल धरातल पर उतरेगा। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद कुल 652 में से 334 निवेशकों ने फरवरी में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। साथ ही, नए निवेशक भी सामने आए हैं। दिसंबर में ही आठ नए प्रस्ताव जिला प्रशासन को मिले। 435.55 करोड़ रुपये के इन प्रस्तावों में से चार के एमओयू भी हो गए हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के मुताबिक दिसंबर के अंत तक निवेशकों संग 652 एमओयू किए गए। इनमें से 334 पर काम शुरू कराने के लिए सहमति निवेशकों ने दी है। ऐसे में इन परियोजनाओं के भूमि पूजन के बाद काम भी शुरू हो सकेगा। इससे जहां नए रोजगार सृजित होंगे, वहीं राजस्व के रूप में जिले की आय बढ़ेगी। एक आकलन के मुताबिक कुल 42,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसमें से करीब 32 हजार करोड़ रुपये के निवेश को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल कराया जाना है।
विज्ञापन
UP: बरेली में सात अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, लगातार दूसरे दिन हुई बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र अभी इस आंकड़े को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए 105 नए प्रस्तावों पर विमर्श चालू है। सभी जरूरी विश्लेषण के बाद इन निवेशकों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इनमें से कुछ के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी शामिल हाेने की उम्मीद है। 652 में से 184 एमओयू पर निवेशक काम भी शुरू करा चुके हैं। वहीं 213 एमओयू पर निवेशक पीछे हट गए हैं। कुछ निवेशकों ने निजी या वित्तीय कारणों से अपनी योजना पर अभी आगे बढ़ने से इन्कार किया है, वहीं कुछ दूसरी जगह निवेश कर रहे हैं।
आंकड़े
ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश
जिला उद्योग केंद्र के मुताबिक ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश हो रहा है। बायो गैस, सीएनजी नेटवर्क आदि पर यह निवेश एचपीसीएल व अन्य कंपनियां कर रही हैं। वहीं फर्टिलाइजर, फूड प्रोसेसिंग, दूध उत्पाद के लिए भी निवेश किए जाने हैं। रीयल एस्टेट में भी कुछ कंपनियाें ने निवेश की इच्छा जताई है। कुछ बिल्डरों ने परियोजनाओं पर काम भी शुरू करा दिया है।
- 42,600 करोड़ के कुल प्रस्ताव।
- 32,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए तैयार।
- 3450 करोड़ रुपये निवेश सबसे अधिक एचपीसीएल का।
- 638 करोड़ रुपये इफको का।
ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश
जिला उद्योग केंद्र के मुताबिक ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश हो रहा है। बायो गैस, सीएनजी नेटवर्क आदि पर यह निवेश एचपीसीएल व अन्य कंपनियां कर रही हैं। वहीं फर्टिलाइजर, फूड प्रोसेसिंग, दूध उत्पाद के लिए भी निवेश किए जाने हैं। रीयल एस्टेट में भी कुछ कंपनियाें ने निवेश की इच्छा जताई है। कुछ बिल्डरों ने परियोजनाओं पर काम भी शुरू करा दिया है।
इन वजहों से आकर्षित हो रहे निवेशक
- मेट्रो सेवा प्रस्तावित।
- शहर के चारों तरफ रिंग रोड पर काम शुरू होना।
- दिल्ली, लखनऊ से शहर की बराबर नजदीकी।
- बेहतर रेल और रोड कनेक्टिविटी।
- उत्तराखंड, नेपाल के नजदीक होने से नए उद्योगों के लिए भी संभावनाएं।