फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investment in mutual funds increased amid market volatility

Bareilly News: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ा म्यूचुअल फंड में निवेश

Wed, 16 Apr 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Investment in mutual funds increased amid market volatility
बरेली। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद शहर के लोग म्यूचुअल फंड को निवेश के लिए सुरक्षित मान रहे हैं। शहरवासी इसमें करोड़ों रुपये का निवेश भी कर रहे हैं। बैंक में एफडी, आरडी कराने पर ब्याज कम मिलता है, जबकि म्यूचुअल फंड से बेहतर रिटर्न की उम्मीद रहती है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) की ओर से जारी आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। इसमें लखनऊ के निवेशक पहले और कानपुर के दूसरे पायदान पर हैं। बरेली के निवेश में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के लोग ज्यादा मुनाफे के लिए म्यूचुअल फंड में अपनी रकम का निवेश कर रहे है। शेयर बाजार के जानकार सीए अखिल रस्तोगी ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ की वजह से भले ही शेयर बाजार समेत म्यूचुअल फंड के निवेशकों की संख्या घट रही है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। बाजार में फिर तेजी आ रही है। ग्राहक म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए राय ले रहे हैं। वर्ष 2024-25 में बरेली के लोगों का म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा है। बेहतर रिटर्न, निवेश में सहजता और पारदर्शिता के चलते लोगों का रुझान म्यूचुअल फंड और एसआईपी में लगातार बना रहा। वर्ष 2024 में बरेली का एयूएम 4401 करोड़ था जो 2025 में बढ़कर 5332 करोड़ हो गया है। यानी 931 करोड़ रुपये का निवेश एक साल में बढ़ा है। अभी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में थोड़ी उथल-पुथल जरूर है, लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

जानिए, क्या होता है एयूएम
एसेट अंडर मैनेजमेंट म्यूचुअल फंड का मतलब है कि प्रबंधन के तहत संपत्ति। यह किसी म्यूचुअल फंड के द्वारा प्रतिबंधित की जाने वाली कुल निवेश संपत्ति का बाजार मूल्य है। यह स्टॉक, बॉन्ड और नकदी का मूल्य है, जो फंड अपने निवेशकों के लिए रखता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर एयूएम 2024 एयूएम 2025

लखनऊ 37955 47319
कानपुर 28604 33990

वाराणसी 12102 15329

आगरा 11552 13996
मेरठ 7151 8664

गोरखपुर 6051 7331
बरेली 4401 5332

अलीगढ़ 3300 4665
झांसी 3300 3999
नोट : एयूएम करोड़ रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed