{"_id":"5f0381698ebc3ea0d54a8096","slug":"investigation-of-teachers-posted-in-ruhelkhand-university-begins-bareilly-news-bly4118387104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तैनात शिक्षकों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तैनात शिक्षकों की जांच शुरू
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
नोडल अधिकारी ने कुल सचिव को पत्र जारी कर विभागवार शिक्षकों की मांगी सूची
विज्ञापन
बरेली। अब विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति की जांच होगी। उनके शैक्षिक अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अनामिका प्रकरण के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। सोमवार को नोडल अधिकारी ने रुहेलखंड विवि के कुल सचिव को पत्र जारी कर विभागवार सभी शिक्षकों के प्रपत्रों समेत सूची मांगी है।
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग की ओर से जांच के लिए सभी जिलों में कमेटी बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह कमेटी अनियमित, नियम विरुद्ध और फर्जी ढंग से हुई नियुक्तियों की जांच करेगी। राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर के प्राचार्य डॉ. इकबाल हबीब को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने विवि को भेजे पत्र में कहा कि उन्हें सभी विभागों के शिक्षकों की सूची फार्मेट के अनुसार उपलब्ध कराई जाए। कहा कि शिक्षकों को निर्देशित भी कर दिया जाए कि कोई शिक्षक जांच पूरी होने तक मुख्यालय न छोड़े।