{"_id":"64b44d8e21062f4c610e7625","slug":"investigation-lasted-till-five-in-the-morning-youtuber-was-called-to-the-office-with-records-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-247-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुबह पांच बजे तक चली जांच, यूट्यूबर को अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुबह पांच बजे तक चली जांच, यूट्यूबर को अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया
Mon, 17 Jul 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मिलक पिछौड़ा गांव में एक यूट्यूबर के घर 24 लाख रुपये बरामद होने के बाद आयकर विभाग की जांच रविवार सुबह पांच बजे तक जारी रही। टीम ने यूट्यूबर को अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया है। बरामद रकम को थाने में रखवा दिया गया है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मिलक पिछौड़ा गांव का तस्लीम गलत तरीके से धन अर्जित करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्लीम के घर पर छापा मारा तो यहां से 24 लाख रुपये की नकदी मिली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपना यूट्यूब चैनल चलाता है। चैनल के माध्यम से वह शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देता है।
पिछले साल उसने 1.20 करोड़ का कारोबार किया था। जिसमें उसने 40 लाख का इनकम टैक्स भी भरा था। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम भी देर रात गांव पहुंच गई। रात भर आयकर विभाग की जांच चलती रही। सुबह करीब पांच बजे टीम यूट्यूबर के मकान से निकली। इस दौरान टीम ने घर की तलाशी लेने के दौरान अभिलेख की जांच-पड़ताल भी की।
विज्ञापन
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर बरामद रकम को थाने में रखवा दिया गया है। निर्देश मिलने के बाद इस रकम को जमा करा दिया जाएगा। यूट्यूबर को अपने सीए के साथ आवश्यक अभिलेख लेकर आयकर कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। जांच पूरी होने के बाद जो सामने आएगा उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। संवाद