फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation into objections regarding centers completed, now ball in committee's court

Bareilly News: केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों की जांच पूरी, अब समिति के पाले में गेंद

Thu, 21 Nov 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation into objections regarding centers completed, now ball in committee's court
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जारी 132 केंद्रों की अनंतिम सूची पर आईं आपत्तियों की पड़ताल पूरी हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में अधोमानक पाए गए 16 केंद्रों का दोबारा निरीक्षण किया गया है। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 23 नवंबर तक जिले से यूपी बोर्ड को सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर 75 आपत्तियां आई थीं। कई स्कूलों की ओर से केंद्र बनाए जाने, छात्र संख्या कम करने व केंद्र नहीं बनाए जाने का अनुरोध किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह के अनुसार आपत्तियों की हकीकत परखने के लिए तहसीलों में एसडीएम के साथ प्रधानाचार्यों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में अधोमानक पाए गए केंद्रों व केंद्र बनाने की मांग करने वाले 22 विद्यालयों की पड़ताल की गई। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष एसडीएम की ओर से यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसी के आधार पर नए केंद्र बनाने व हटाने पर विमर्श किया जाएगा। हालांकि, अब तक इसकी बैठक की तिथि निर्धारित नहीं है। समिति की ओर से 23 नवंबर तक वेबसाइट पर सूची अग्रसारित कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आईं ये आपत्तियां
- क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन।
- विद्यालय में तकनीकी सुविधाओं का अभाव।
- विद्यालयों की ओर से उन्हें केंद्र बनाने का आग्रह।
- सिर्फ हाईस्कूल का केंद्र बनाया जाए।
- निर्माणाधीन विद्यालय में कम की जाए परीक्षार्थियों की संख्या।
- छात्राओं के परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed