Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation intensified into the discovery of animal remains

Bareilly News: पशु अवशेष मिलने के मामले में जांच तेज

Sun, 15 Nov 2026 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation intensified into the discovery of animal remains
खुलासे के लिए थाना पुलिस और सर्विलांस टीम गठित, 15 दिन में आएगी सैंपल की रिपोर्ट
विज्ञापन



मीरगंज। थाना क्षेत्र के लभारी गांव में शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर खेतों में पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंगलसेन और लोकमन के खेत में मिले अवशेषों के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए पूर्व में पशु तस्करी में संलिप्त रहे आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल पुलिस चौकी के इतने करीब होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और पूर्व में पशु तस्करी के मामलों में शामिल रहे आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग ने अवशेषों का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। पशु उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप अहलावत ने बताया कि अवशेषों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। करीब 15 दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन



सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस और सर्विलांस टीम गठित की गई हैं। दोनों टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed