{"_id":"80d6823feb3d710fc195799be97fc2d7","slug":"investigation-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुरू की जांच
बरेली
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में तैनात एक महिला से दुर्व्यवहार मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच शुरू कर दी है। आयोग ने एसएसपी बरेली से पूरा ब्योरा तलब किया है।
बीते दो अगस्त को तीन विभागीय कर्मियों ने कैंट एक्सचेंज में तैनात एक महिला से फोन पर अभद्र व्यवहार किया था। शिकायत पर 13 अगस्त को एक्सचेंज परिसर में बाहरी लोगों ने हंगामा कर अवैध असलहे के बल पर डराया। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध महिला कर्मी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई। आयोग की सदस्य नेहा महाजन गुप्ता ने मामले की जांच शुरू करा दी है। एसएसपी बरेली से ब्योरा तलब किया गया है। आयोग सूत्रों ने बताया कि बरेली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया गया है। जवाब मिलते ही कानूनी कार्रवाई होगी।