फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   investigation committee has obtained the land acquisition records

Land Acquisition Scam: जांच कमेटी ने हासिल किए अधिग्रहण के अभिलेख..., खुलेंगे घोटाले के राज

Tue, 03 Sep 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में फर्जीवाड़ा करके करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। बरेली के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
investigation committee has obtained the land acquisition records
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले की जांच शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने सोमवार को भूमि अभिग्रहण के अभिलेख हासिल कर लिए हैं। जांच कमेटी इनके आधार पर घोटाले की तह तक जाएगी। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि जांच के दौरान ज्वाइंट मेजरमेंट सर्वे और मूल्यांकन में किए गए फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम सामने आएंगे। जांच आख्या मिलने के बाद कमिश्नर उसे शासन को भेजेंगी। इसके बाद आर्थिक अपराध से जुड़ी किसी एजेंसी को सरकार पूरा मामला सौंप सकती है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- भूमि अधिग्रहण घोटाला: जांच में खुलेंगे दोषी अभियंताओं और अधिकारियों के नाम, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण के घोटाले की तह तक जाने के लिए शासन ने मंडलायुक्त से आख्या मांगी है। इसी के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह और बीडीए के विशेष कार्याधिकारी गौतम सिंह सदस्य हैं। 

स्थलीय जांच भी करेगी कमेटी 
तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की थी। बैठक के बाद सीडीओ ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से अभिलेख मांगे। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आशीष कुमार ने सोमवार को अभिलेख भेज दिए। अब इन्हीं अभिलेखों के आधार पर छानबीन के लिए जांच कमेटी कुछ प्रकरणों में स्थलीय जांच करेगी। 

जांच के बाद जिम्मेदार राजस्व कर्मचारियों व अधिकारियों के नाम खुलेंगे। साथ ही घोटाले से जुड़े राज भी सामने आएंगे। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि निष्पक्षता के साथ जांच होती है तो पूरी हकीकत जनता के सामने आएगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed