फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation begins into the case of leaving cloth in stomach after cesarean delivery

Bareilly News: सिजेरियन प्रसव के बाद पेट में कपड़ा छोड़ने के प्रकरण की जांच शुरू

Mon, 04 Aug 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the case of leaving cloth in stomach after cesarean delivery
बरेली। भोजीपुरा के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने से संक्रमण फैलने के आरोप की जांच के लिए सीएमओ ने टीम गठित कर दी है। जांच अधिकारी ने अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सक को इलाज संबंधी अभिलेख के साथ तलब किया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के डहिया निवासी ताहिर खान ने पत्नी नूरजहां को तीन जून को भोजीपुरा में ही नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन में हुई लापरवाही से बच्चे की गर्भ में मौत हुई। वहीं, प्रसव के टांके लगवाकर घर लौट आए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पत्नी को तकलीफ होने लगी तो अल्ट्रासाउंट सेंटर पर पेट की जांच कराने पर पता चला कि पेट में कपड़ा रह गया जो प्रसव के दौरान सफाई के लिए प्रयोग होता है। जिससे पेट में संक्रमण फैला। मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी के मुताबिक सीएमओ के निर्देश पर टीम गठित कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। संचालक और डॉक्टर से इलाज संबंधी अभिलेख मांगे है। साथ ही, पीड़ित पक्ष को आरोपों से संबंधित साक्ष्य सौंपने और बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed