{"_id":"6699b924d34112246100e409","slug":"invested-after-seeing-advertisement-on-social-media-lost-28-lakhs-bareilly-news-c-4-bly1015-441783-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख किया निवेश, 28 लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख किया निवेश, 28 लाख गंवाए
विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया प्लेटमफार्म पर विज्ञापन देखकर शख्स ने ट्रेडिंग में निवेश किया और साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उन्हें 28 लाख 61 हजार रुपये का चूना लगा दिया। साइबर क्राइम थाने में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बहेड़ी माधोपुर निवासी वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग विज्ञापन देखकर उस पर क्लिक किया था। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग के मुनाफे के बारे में बताया गया। ग्रुप में 200 अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। ग्रुप में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।
वीरेंद्र ने एप डाउनलोड कर उसमें रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके बाद एप के निर्देशों का पालन किया और 28 लाख 61 हजार रुपये दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब रकम की निकासी नहीं हुई तो वीरेंद्र को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
पहले दिया मुनाफा, फिर लगाया चूना
साइबर ठगों ने निवेश करने पर पहले मुनाफा दिया। इसके बाद जब लाखों रुपये उनके खातों में पहुंच गए तो चूना लगा दिया। वीरेंद्र ने पहले 500 रुपये का निवेश किया तो अगले ही दिन साइबर ठगों ने 12 प्रतिशत मुनाफे के साथ रुपये लौटा दिए। वीरेंद्र ने यह रुपये खाते से निकाल लिए। इसके बाद वीरेंद्र ने लोन, जमा पूंजी और उधारी के जरिये 28 लाख 61 हजार रुपये की रकम जुटाई और निवेश कर दी। थोड़े रुपये साइबर ठगों ने वापस किए तो वीरेंद्र ने वह रकम भी दोबारा निवेश कर दी। इसके बाद रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रुप के नंबरों पर संपर्क किया तो वह फर्जी निकले। तब वीरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर थाने की टीम ने विवेचना शुरू कर दी है। ब्यूरो
ये बरतें सावधानी
- घर बैठे कमाई या शेयर ट्रेडिंग के नाम पर किसी भी नए ग्रुप से जुड़ने से बचें।
- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद रखें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।