फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Interstate gang of thieves busted... nine arrested; 12 motorcycles and a master key recovered.

Bareilly News: चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा...नौ गिरफ्तार, 12 बाइकें व मास्टर चाबी बरामद

Wed, 05 Aug 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang of thieves busted... nine arrested; 12 motorcycles and a master key recovered.
बहेड़ी (बरेली)। देवरनिया थाना पुलिस ने बाइक चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों की गिरफ्तारी कर बड़ा खुलासा किया है। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर फर्राटा भर रहे तीन युवकों को पकड़ा तो गिरोह पर शिकंजा कस गया। एक खंडहर से 12 बाइकें बरामद की गईं, जिन्हें उत्तराखंड व यूपी के अलग-अलग कस्बों व शहरों से चुराया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। छह और लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस बरेली-नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसओ देवरनिया आशुतोष द्विवेदी ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर जा रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया। इनमें शीशगढ़ के शाहपुरा निवासी अशोक, उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के भंगा शंकर फार्म निवासी रोहित और किच्छा (उत्तराखंड) निवासी गोविंद शामिल हैं। बाइक चोरी की निकली। इसकी रिपोर्ट ऊधम सिंह नगर के जसपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

तीनों युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह में नौ लोग शामिल हैं। वे बाइक चोरी करते हैं। चोरी की हुई बाइकों को वसुपुरा ढाल के पास स्थित खंडहर में छिपा रखा है। पुलिस ने वहां छापा मारकर चोरी की 12 बाइकें बरामद कीं। इसके अलावा 12 चाबियों का गुच्छा, तीन मोबाइल फोन और छह हजार रुपये जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के भंगा शंकर फार्म निवासी टीकाराम और अरुण, शीशगढ़ के शाहपुरा निवासी रविंद्र और रवि, शीशगढ़ के खेड़ा सराय का रोहित और बहेड़ी के भोजपुर निवासी रवि को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ देवरनियां थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने, नकली दस्तावेज का इस्तेमाल करने और चोरी का सामान रखने व छिपाने से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं।
नशे और शौक की खातिर करते थे चोरी
सीओ के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वे मौज-मस्ती, नशा और रुपये की जरूरत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। वे बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूमकर रेकी करते हैं। मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलते हैं। फिर चोरी की हुई बाइक को खंडहर में छिपाकर चेसिस नंबर मिटा देते हैं। बाद में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी बिक्री कर देते हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद बाइकों में से पांच की रिपोर्ट शेरगढ़, बहेड़ी, शीशगढ़, रामपुर के कैमरी और ऊधम सिंह नगर के जसपुर थाने में दर्ज हैं। अन्य बाइकों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड पुलिस के हाथ से छिटका गुडवर्क
सूत्र बताते हैं उत्तराखंड पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दिन से अपने इलाके में दबिश दे रही थी, हालांकि बाजी देवरनिया पुलिस ने मार ली। बताते हैं कि देवरनिया पुलिस सीमा से सटे उत्तराखंड के इलाकों में भी गई और आरोपियों की तलाश की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी स्थानीय थाने से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed