बरेली बवाल: इंटरनेट बंद होने से कारोबार प्रभावित, किराना बाजार से शोरूम तक ऑनलाइन लेनदेन ठप
बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद शनिवार दोपहर से रविवार रात 12:30 बजे तक के लिए मोबाइल इंटरनेट और ब्राॅडबैंड सेवा ठप कर दी गई है। इससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बवाल के बाद सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर से इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद ऑनलाइन कारोबार ठप हो गया। मोबाइल फोन व इंटरनेट बैंकिंग, बिजली बिल, रेलवे टिकट बुकिंग जैसी एप से संचालित ऑनलाइन सरकारी सेवाएं प्रभावित होने से लोगों ने परेशानी का सामना किया।
दुकानों पर ऑनलाइन लेनदेन प्रभावित होने से कैश काउंटर पर ग्राहकों को काफी परेशानी रही। एप से लेकर डिजिटल दुनिया के सभी कारोबार ठप रहे तो लोग मोबाइल में सिर्फ सिग्नल देखते रहे। होटल-रेस्टोरेंट संचालक, फूड डिलीवरी पार्टनर भी फूड ऑर्डर का इंतजार करते रहे। इनकी बिक्री 95 फीसदी प्रभावित हुई। जहां डिजिटल पेमेंट की सुविधा थी वहां ग्राहकों को लौटना पड़ा। इंटरनेट सेवा बंद होने का प्रभाव ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ा। ई-वे बिल जेनरेट नहीं होने से ट्रकों को लोड नहीं हुए।
यह भी पढ़ें- बरेली बवाल में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर समेत आठ आरोपी भेजे गए जेल, दस मुकदमे दर्ज; इंटरनेट भी बंद
जिले में करीब पांच सौ से ज्यादा ट्रकों की आवाजाही ठप हो गई। श्यामगंज, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, बड़ा बाजार समेत शहर के सभी प्रमुख बाजार के कारोबारियों को खासी दिक्कत हुई। रेलवे और बस से बरेली आने वाले लोग जिनके पास कैश नहीं था, उन्हें पैदल सफर करना पड़ा। खानपान, जरूरत की सामग्री की खरीद भी नहीं कर सके।
टेंडर भरने के लिए बरेली के बाहर पहुंचे कई कारोबारी
विभिन्न कारोबार में ऑनलाइन टेंडर व्यवस्था के चलते लोगों को बरेली जिले की सीमा से बाहर जाना पड़ा। दवा कारोबारी दुर्गेश खटवानी के मुताबिक जरूरतमंद लोगों को भरोसे पर दवाएं दी गईं, क्योंकि उनके पास कैश नहीं था। डिजिटल पेमेंट कर नहीं सके। बताया कि उन्हें एक टेंडर भी डालना था, जिसकी अंतिम तिथि 27 सितंबर थी। इसलिए हल्द्वानी की ओर जाना पड़ा। उद्यमी सलिल बंसल के मुताबिक फैक्टरियों में भी तमाम कार्य इंटरनेट से होते हैं। दोपहर से नेट सेवा बंद होने के बाद काम प्रभावित हुआ।