फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Internet service of sub post office is down since 9 days

Bareilly News: नौ दिन से उप डाकघर का इंटरनेट ठप

Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Internet service of sub post office is down since 9 days
लेनदेन का काउंटर ठप, ग्राहक परेशान, शिकायत का निवारण नहीं कर सके बीएसएनएल कर्मी
विज्ञापन

शाही। उप डाकघर शाही में पिछले नौ दिन से इंटरनेट न होने से डाक कार्य प्रभावित हो गया है। इससे यहां आ रहे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
कस्बा स्थित उप डाकघर में 27 फरवरी से इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप पड़ी हुई है। उप डाकपाल नाजिम अली ने बताया कि विभाग के अलावा बीएसएनएल के अधिकारियों को भी कनेक्टिविटी न आने की शिकायत की जा चुकी है। शिकायत के बाद एक बार इंजीनियर सिस्टम को ठीक करने के लिए आए, लेकिन कनेक्टिविटी दुरुस्त नहीं की जा सकी।
डाक का जरूरी कार्य मैन्युअल रूप से करना पड़ रहा है, जिसमें किसी का प्रवेश पत्र या अन्य डिलीवरी कार्य शामिल हैं। सामान्य लेनदेन काउंटर पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। कुछ कार्य आसपास कस्बा स्थित ब्रांच में जाकर पूरा करना पड़ रहा है। कनेक्टिविटी की समस्या दूर करने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन आश्वासन देने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन

कस्बा व 50 से अधिक गांवों के लोग प्रभावित
कनेक्टिविटी ठप होने से लेनदेन का कार्य व डाक वितरण का कार्य प्रमुख रूप से प्रभावित हुआ है। जानकारी रहे कस्बा स्थित उप डाकघर से 50 से अधिक गांव सीधे रूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें हजारों ग्रामीणों के बचत व चालू खाता डाकघर में चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed