{"_id":"65e781a75d101de94a0090c6","slug":"intercity-stood-for-two-and-a-half-hours-due-to-engine-failure-bareilly-news-c-4-noi1138-357396-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंजन फेल होने से ढाई घंटे तक खड़ी रही इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंजन फेल होने से ढाई घंटे तक खड़ी रही इंटरसिटी
Wed, 06 Mar 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को रामपुर पहुंचने से पहले ही फेल हो गया। इस वजह से ट्रेन वहां ढाई घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों ने एक्स पर शिकायत भी की। कंट्रोल रूम तक मेसेज पहुंचने के बाद मुरादाबाद से दूसरा इंजन भेजा गया। तब ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।
इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। एक घंटे बाद रामपुर से पहले शहजादनगर स्टेशन पर इसका इंजन फेल हो गया। कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। ढाई घंटे तक ट्रेन शहजादनगर स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस दौरान यात्री भी परेशान हो गए। उन्होंने एक्स पर शिकायत कर नाराजगी जताई। इसके बाद मुरादाबाद से दूसरा इंजन भेजा गया। सवा आठ बजे ट्रेन वहां से आगे के लिए रवाना हुई। बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सुबह जब ट्रेन भेजी गई तब कोई खराबी नहीं थी। इंजन में क्या खराबी आई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चलेगा।
-- -
कैंट स्टेशन के पास प्वाइंट में मिला पत्थर, रोकी गई मालगाड़ी
- साजिश या इत्तफाक, जांच में जुटी आरपीएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। कैंट स्टेशन के पास मंगलवार सुबह ट्रैक पर प्वाइंट के बीच में पत्थर मिलने से मालगाड़ी को रोकना पड़ा। अधिकारियों का मानना है कि किसी ने सजिशन प्वाइंट के बीच में पत्थर रखा है। आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन से मंगलवार सुबह पांच बजे मालगाड़ी को निकाला जाना था। कैंट व रसुईया स्टेशनों के बीच प्वाइंट नहीं जुड़ पा रहा था। इस कारण मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिल सका। सिग्नल के लिए प्वाइंट को बटन दबाकर जोड़ा जाता है। पटरी पर प्वाइंट के जुड़ने के बाद सिग्नल मिलता है। सिग्नल नहीं मिलने पर रेल कर्मियों ने ट्रैक की जांच शुरू की तो प्वाइंट में पत्थर फंसा मिला।
रेल कर्मियों ने पत्थर को निकाला तो सिग्नल जुड़ गया। 20 मिनट बाद मालगाड़ी को वहां से गुजारा गया। रेल कर्मियों का कहना है कि किसी ने साजिशन प्वाइंट के बीच में पत्थर रखा है। अगर कोई रन थ्रू ट्रेन गुजरती तो हादसा हो सकता था। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज यादव ने बताया कि दो-ढाई घंटे की पड़ताल में साजिशन पत्थर रखने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फिलहाल, जांच जारी है।
-- -
बरेली होकर नहीं गुजरेगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस
बरेली। लालकुआं से अमृतसर जाने के लिए शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ बरेली के लोगों को नहीं मिला। मंगलवार से यह साप्ताहिक ट्रेन शुरू हो गई लेकिन ट्रेन लालकुआं से मुरादाबाद होते हुए अमृतसर जाएगी। ऐसे में इस नई ट्रेन का लाभ बरेली के लोगों को नहीं मिलेगा। बरेली से अमृतसर जाने के लिए जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अकला तख्त एक्सप्रेस, गरीब रथ, शहीद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं। संवाद